BEd वाले बाहर, नहीं भर सकते UP PRT टीचर का फॉर्म, 12000 से ज्यादा वैकेंसी
UP PRT Teacher की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UP PRT Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 12405 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए BEd डिग्री रखने वाले इस भर्ती के लिए आवेदन के पात्र नहीं हैं.
UP PRT Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPESSC) की तरफ से शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है. असिस्टेंट टीचर प्राइमरी (PRT Teacher) की इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है और कौन नहीं इसकी डिटेल्स यहां देख सकते हैं.
UP PRT Teacher Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
UPESSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट टीचर प्राइमरी स्कूल के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी स्ट्रीम से DElEd (BTC) या BElEd की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा टीईटी पीस की योग्यता मांगी गई है.
UP PRT Teacher Age Limit: क्या होनी चाहिए उम्र सीमा?
प्राइमरी टीचर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए. वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 साल मांगी गई है. हालांकि, आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
UP PRT Teacher Recruitment 2026 Notification PDF Check Here

BEd वाले क्यों नहीं बन सकते प्राइमरी टीचर?
साल 2023 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, प्राइमरी लेवल पर कक्षा 1–5 के लिए BTC या DElEd (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) योग्यता वाले अभ्यर्थी ही पात्र हैं. BEd वालों को 6 महीने का ब्रिज कोर्स करके कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने की अनुमति दी गई थी.
BEd डिग्री रखने वाले कक्षा 6 से 8 अपर प्राइमरी या टीईटी पेपर 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा हायर सेकेंडरी के लिए बीएड डिग्री वालों को आवेदन का मौका मिलता है. इसके अलावा TET या STET पास होना जरूरी होता है.
ये भी पढ़ें: UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा
UP PRT Teacher वैकेंसी डिटेल्स
यूपी में प्राइमरी टीचर की वैकेंसी में कुल 12405 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 5,124 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा ओबीसी के लिए 3,233 पदों पर, EWS के 1123 पदों पर, एससी के 2,727 पदों पर और एसटी के 198 पदों पर भर्तियां होंगी.
ये भी पढ़ें: UP में PGT के 2607 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 151100 रुपए तक मिलेगी सैलेरी, देखें पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए