UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

Updated:
विज्ञापन

प्राइमरी टीचर की AI Generated फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP PRT Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. Uttar Pradesh Education Service Selection Commission यानी UPESSC ने Assistant Teacher Primary Teacher Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

विज्ञापन

UP PRT Teacher Recruitment 2026: यूपी में प्राइमरी टीचर भर्ती के जरिए प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों के पद भरे जाएंगे. दी गई जानकारी के मुताबिक भर्ती अभियान में कुल 12,405 पद शामिल हैं. भर्ती का विज्ञापन संख्या 05/2026 है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी.

विज्ञापन

उम्मीदवार 16 सितंबर से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 तय की गई है. इसी दिन तक आवेदन शुल्क भी जमा किया जा सकेगा. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2026 तक उसमें सुधार कर सकेंगे. भर्ती परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

UP PRT Recruitment 2026 में ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in खोलें.
  • होम पेज पर UP PRT Teacher Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • पहले रजिस्ट्रेशन करके Login Details प्राप्त करें.
  • अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़ी जानकारी दर्ज करें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • निर्धारित एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी ध्यान से चेक कर लें.

UP PRT Assistant Teacher Recruitment 2026 Notification Check Here

UP PRT Eligibility and Salary: कितनी होगी सैलरी?


Image

प्राइमरी शिक्षक के पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवार को सरकारी शिक्षक के पद की निर्धारित सैलरी और भत्ते मिलेंगे. भत्तों को जोड़ने पर मासिक वेतन 1 लाख रुपये से ज्यादा तक पहुंच सकता है. वास्तविक वेतन पोस्टिंग और लागू वेतनमान के अनुसार अलग हो सकता है.

UP PRT Age Limit: उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट का लाभ मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: MP High Court Recruitment 2026: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1174 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola