शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! यूपी में 15,012 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन और परीक्षा की पूरी डेटेल

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. आयोग ने 15,012 सहायक अध्यापक और PGT पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. आवेदन से पहले पात्रता और महत्वपूर्ण तिथियों को जानना आवश्यक है.

विज्ञापन

UP Teacher Recruitment: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने कुल 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है. भर्ती के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों के साथ प्रवक्ता (PGT) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था भी लागू की है. संबंधित पदों के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

विज्ञापन

सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती

विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 रिक्त पदों और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) के 11,508 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गई है. इन पदों का विज्ञापन 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया. ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन 19 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा. इन पदों के लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी.

PGT के 2,607 पदों के लिए भी निकला विज्ञापन

आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 रिक्त पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इसके लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 जारी किया गया है. PGT भर्ती का विज्ञापन भी 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित हुआ है. अभ्यर्थी 18 सितंबर 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित है. वहीं, ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 21 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा. प्रवक्ता संवर्ग के पदों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को होगी.

आवेदन से पहले पात्रता जरूर जांचें

UPESSC के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका को ध्यान से पढ़ने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी आवेदन से पहले अपनी पात्रता स्वयं सुनिश्चित करें. आयोग की ओर से विज्ञापित पदों की अर्हता और पात्रता को लेकर अलग से कोई परामर्श नहीं दिया जाएगा. भर्ती से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, विस्तृत विज्ञापन और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in देख सकते हैं.

Must Read- UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola