14 दिसंबर से UGC NET परीक्षा, NTA का नया कैलेंडर जारी, नोट कर लें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NTA Exam Calendar 2027: दिसंबर से लेकर मार्च तक, एनटीए की ओर से कई सारी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. NTA ने इन परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. इन एग्जाम्स में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स इस शेड्यूल को नोट कर लें और इस हिसाब से अपनी तैयारी शुरू कर दें.

विज्ञापन

NTA Exam Calendar 2027: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में UGC NET, JEE Main, CUET PG, CMAT, NIFT समेत कई एंट्रेंस एग्जाम शामिल हैं. ऐसे स्टूडेंट्स जो इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे इस कैलेंडर को देखकर अपना स्टडी प्लान बना सकते हैं. ये डेट्स फिक्स नहीं हैं, जरूरत और आपात परिस्थिति में इसमें बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

दिसंबर 2026 में होने वाली परीक्षाएं

दिसंबर महीने में NTA की ओर से कुल 5 परीक्षाएं होने वाली हैं. इसमें Rashtriya Indian Military College, SWAYAM, Rashtriya Military Schools, UGC NET और Joint CSIR UGC NET शामिल हैं.

परीक्षातारीखअवधि
Rashtriya Indian Military College06 दिसंबर 20261 दिन
SWAYAM08-12 दिसंबर 20265 दिन
Rashtriya Military Schools13 दिसंबर 20261 दिन
UGC NET (December Cycle)14-19 दिसंबर 20266 दिन
Joint CSIR UGC NET (December Cycle)20-21 दिसंबर 20262 दिन

UGC NET के लिए बफर डेट: 20 और 21 दिसंबर 2026.

नोट: बफर डेट का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: MP Weather Today : आज फिर बदलेगा मौसम का मूड, गरज-चमक के साथ इन जिलों में हो सकती है बारिश

जनवरी 2027 में होने वाली परीक्षाएं

जनवरी 2027 में NTA की ओर से आर्मी कैडेट कॉलेज, SHRESHTA, NIFT एंट्रेंस एग्जाम, JEE मेन सेशन 1 और ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन आयोजित की जाएंगी.


फरवरी 2027 में होने वाली परीक्षाएं

फरवरी 2027 में NTA की ओर से CMAT और NITTT Part 1 परीक्षा आयोजित की जाएगी.

परीक्षातारीखअवधि
Common Management Admission Test (CMAT)07 फरवरी 20271 दिन
NITTT Part 126–27 फरवरी 20272 दिन

मार्च 2027 में होने वाली परीक्षाएं

मार्च 2027 में CUET PG और NITTT Part 2 परीक्षा प्रस्तावित है. CUET PG की परीक्षा कई तारीखों में आयोजित होगी.

परीक्षातारीखअवधि
NITTT Part 205 और 07 मार्च 20272 दिन
CUET PG01–05, 08, 12–20 और 24–25 मार्च 202717 दिन

CUET PG की बफर डेट: 30 और 31 मार्च 2027.

NTA Exam Calendar 2026-27: एक नजर में

NTA के प्रस्तावित कैलेंडर के अनुसार दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच कई महत्वपूर्ण प्रवेश और पात्रता परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इनमें UGC NET, Joint CSIR UGC NET, JEE Main Session 1, NIFT Entrance Examination, CMAT और CUET PG जैसी परीक्षाएं प्रमुख हैं.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की डेट्स के साथ-साथ संबंधित परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिफिकेशन को भी चेक करते रहें. एग्जाम के डेट में बदलाव या अन्य अपडेट होने पर NTA की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: IGNOU में एडमिशन का आखिरी मौका: जुलाई सत्र के लिए 30 सितंबर तक बढ़ी तारीख, घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola