Patna News: मसौढ़ी के इंदो गांव में बच्चों के विवाद में पथराव और मारपीट, 56 पर प्राथमिकी और 8 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

सांकेतिक तस्वीर।

पटना के भगवानगंज थाना क्षेत्र के इंदो गांव में बच्चों के मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. पुलिस ने मामले में 56 लोगों को नामजद करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Patna News: : पटना के भगवानगंज थाना क्षेत्र स्थित इंदो गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने रविवार को हिंसक झड़प का रूप ले लिया. दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर कुल 56 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है और आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, दो बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद दोनों परिवार आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते गांव के अन्य लोग भी दो गुटों में बंट गए और दोनों ओर से मारपीट व पथराव शुरू हो गया. इस हिंसक झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनका इलाज निजी अस्पतालों में कराया गया.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 8 गिरफ्तार और 56 नामजद

घटना की सूचना मिलते ही भगवानगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त होने के बाद कुल 56 नामजद आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

गांव में तनाव को देखते हुए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य दोषियों के खिलाफ भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन