UPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 विषय का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

Updated:
विज्ञापन

UPPSC (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

UPPSC Assistant Professor Result 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी. अब इस परीक्षा के 8 विषय का रिजल्ट जारी किया गया है. रिजल्ट देखने के लिए UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.

विज्ञापन

UPPSC Assistant Professor Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के 8 विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग ने कॉमर्स, पेटिंग, हिंदी, मैथ्स, फिलॉसफी, संस्कृत, जूलॉजी और कंप्यूटर साइंस विषयों के रिजल्ट जारी किए हैं. 

31 मई को हुई थी परीक्षा

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा कुल 28 विषयों के लिए हुई थी. अब आयोग ने इनमें से 8 विषयों के रिजल्ट  जारी किए हैं. सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा.

image.png
UPPSC नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

सब्जेक्ट वाइज कितने हुए सफल? 

विषयपदों की संख्यापरीक्षा में शामिल उम्मीदवारसफल उम्मीदवार
कॉमर्स1574,154945
पेंटिंग8877213
हिंदी8710,8011,983
मैथ्स791,729474
फिलॉसफी14618211
संस्कृत562,297878
जूलॉजी791,926775
कंप्यूटर साइंस118518

इन 8 विषयों में कुल 5,497 कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित हुए हैं.

कहां चेक करें UPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट?

  • UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • Assistant Professor Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी. PDF में अपना Roll Number सर्च करें.
  • रोल नंबर मिलने पर आप पता कर सकते हैं कि मुख्य परीक्षा के लिए चयन हुआ है या नहीं.
  • रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके फ्यूचर के लिए सेव कर लें.


ये भी पढ़ें: 15 अगस्त के बाद जारी होगा UGC NET के लिए आंसर की, ऐसे करें चेक


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola