UGC NET जून परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक
एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है. साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए आंसर की देख सकते हैं.
UGC NET June 2026 Answer Key Out: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आंसर की देख सकते हैं. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है ugcnet.nta.nic.in. इसी के साथ एजेंसी ने रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है.
NTA ने ट्वीट कर दी जानकारी
NTA ने ट्वीट कर आंसर की के संबंध में जानकारी दी. एजेंसी ने कहा यूजीसी नेट जून 2026 के कैंडिडेट्स अब प्रोविजनल आंसर की देख सकते हैं. उम्मीदवार 16 से 18 अगस्त 2026 रात 11 बजे तक आधिकारिक पोर्टल के जरिए आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.
UGC NET आंसर की कैसे चेक करें?
UGC NET June 2026 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 रात 11:00 बजे तक ऑब्जेक्शन कर सकते हैं.
ऑब्जेक्शन करने के लिए देनी होगी फीस
आंसर की में किसी प्रश्न को चैलेंज करने के लिए कैंडिडेट्स को 200 रुपये प्रति सवाल फीस देनी होगी. यह प्रोसेसिंग फीस नॉन-रिफंडेबल है.
UGC NET Answer Key कैसे चेक करें?
- सबसे पहले UGC NET की ugcnet.nta.nic.in ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- UGC NET June 2026 Answer Key/Challenge लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी लॉगिन डिटेल जैसे Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद अपनी Response Sheet और Provisional Answer Key देखें.
- अपने दिए गए उत्तरों को प्रोविजनल आंसर की से मिलाएं.
- यदि किसी उत्तर में गलती लगती है, तो उपलब्ध Challenge Answer Key ऑप्शन से आपत्ति दर्ज करें.
- फीस का भुगतान करें.
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसका कन्फर्मेशन सेव कर लें.
ये भी पढ़ें: CSIR UGC NET June 2026: प्रोविजनल आंसर की जारी, 18 अगस्त रात 11 बजे तक दर्ज करें आपत्ति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










