CSIR UGC NET June 2026: प्रोविजनल आंसर की जारी, 18 अगस्त रात 11 बजे तक रजिस्टर करें ऑब्जेक्शन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CSIR UGC NET June 2026: परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की अब उपलब्ध है. कैंडिडेट्स 16 से 18 अगस्त 2026 तक अपनी आपत्तियों को ऑफिशियल पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं. एग्जाम से रिलेटेड सभी विवरण ध्यान से जांचें.

विज्ञापन

CSIR UGC NET June 2026 के कैंडिडेट्स अब प्रोविजनल आंसर की और आंसर की को चुनौती देने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरण ध्यान से जांचें और ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से 16 से 18 अगस्त 2026 तक रात 11:00 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करें.

CSIR UGC NET June 2026: NTA ने CSIR UGC NET जून 2026 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) और स्टूडेंट्स की रिस्पॉन्स शीट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं. अगर किसी कैंडिडेट्स को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 18 अगस्त 2026 की रात 11:00 बजे तक ऑनलाइन चैलेंज दर्ज करा सकता है.

आपत्ति दर्ज कराने का फीस और नियम

  • हर एक सवाल पर आपत्ति(Objection) दर्ज कराने के लिए 200 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी. यह फीस non-refundable, यानी वापस नहीं की जाएगी.
  • फीस का भुगतान केवल क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.
  • 18 अगस्त 2026 की रात 11:00 बजे के बाद दर्ज की गई आपत्तियों या बिना फीस जमा किए गए दावों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: UGC NET जून परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की और रजिस्टर करें ऑब्जेक्शन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर "CSIR UGC NET June 2026 Answer Key Challenge" लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर और DOB,पासवर्ड डालकर लॉग इन करें.
  • लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की दिखाई देंगी.
  • जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसकी Question ID चुनें.
  • अपने दावे के समर्थन में जरूरी डॉक्यूमेंट्स PDF फॉर्मेट में अपलोड करें.
  • इसके बाद तय फीस भरें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • फ्यूचर के लिए सबमिट किए गए पेज का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.

CSIR UGC NET June 2026: सब्जेक्ट एक्सपर्ट करेंगे जांच

स्टूडेंट्स द्वारा भेजी गई सभी आपत्तियों (Objections) की जांच सब्जेक्ट एक्सपर्ट की टीम करेगी. यदि किसी आपत्ति को सही पाया जाता है, तो प्रोविजनल आंसर की में जरूरी बदलाव किए जाएंगे. इसके बाद फाइनल आंसर की जारी होगी और उसी के बेसिस पर CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट अनाउंस किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: UGC NET Answer Key 2026: आज जारी हो सकती है आंसर-की, ऐसे करें चेक


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola