पशु पालन विभाग में 1308 पदों पर होगी भर्ती, अप्लाई करने से पहले देखें डिटेल
UPPSC नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)
UPPSC Veterinary Pharmacist Recruitment: UPPSC ने पशुपालन विभाग में 1308 पोस्ट पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPPSC) ने वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत चयन पशुपालन निदेशालय के अंर्तगत किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. ऐसे में आपके पास करीब एक महीने का टाइम है. अप्लाई करने से पहले भर्ती संबंधित डिटेल जान लें.
UPPSC Veterinary Pharmacist Recruitment: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
14 सितंबर 2026 से आवेदन शुरू होंगे और अप्लाई करने की लास्ट डेट 5 अक्टूबर 2026 है. फीस जमा करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर 2026 है. आयोग ने साफ किया है फिक्स डेडलाइन पर फॉर्म भर लें.

UPPSC की इस भर्ती के लिए कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए चयन दो स्तर की परीक्षा के आधार पर होगा. प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स चुने जाएंगे. ध्यान रहे मेन्स में वही कैंडिडेट्स शामिल हो पाएंगे जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा पास की हो.
UPPSC की इस भर्ती से जुड़ी कुछ जरूरी बातें
- हाईस्कूल की मार्कशीट या सर्टिफिकेट में दर्ज जन्मतिथि ही मान्य होगी. किसी अन्य डॉक्यूमेंट्स को स्वीकार नहीं किया जाएगा.
- जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार को अपनी मार्कशीट, सर्टिफिकेट और डिग्री की सेल्फ-अटेस्टेड (स्वप्रमाणित) कॉपी जमा करनी होगी.
- परीक्षा की डेट, समय और सेंटर की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी.
- उम्मीदवार को उसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देनी होगी, जो उसे आवंटित किया जाएगा.
- परीक्षा केंद्र, तारीख या समय बदलने की अनुमति नहीं मिलेगी.
- आवेदन फॉर्म में गलत जन्मतिथि, गलत जानकारी या जरूरी शैक्षिक योग्यता न होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है.
- फॉर्म में झूठी या गलत जानकारी देने पर उम्मीदवार को भविष्य की परीक्षाओं से भी बाहर किया जा सकता है.
आयोग आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति देगा.
UPPSC Veterinary Pharmacist Recruitment: कैसे करें अप्लाई?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.
- सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर Live Advertisement सेक्शन में जाकर Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करें.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर प्राप्त OTP डालें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई शैक्षिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
- सभी डिटेल्स जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और घोषणा (Declaration) को स्वीकार करें.
- निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क का भुगतान करें.
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सेव कर लें.
आवेदन शुल्क कितना है?
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए केवल 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है. मुख्य परीक्षा के लिए अलग से परीक्षा शुल्क केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: UPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 विषय का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










