एक छोटी गलती और आवेदन रिजेक्ट, सरकारी नौकरी का फॉर्म भरते समय इन गलतियों से बचें

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Sarkari Naukri Form Tips: हर साल लाखों अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है. महीनों की तैयारी के बाद सिर्फ फॉर्म भरने में हुई लापरवाही की वजह से मौका हाथ से निकल जाता है.

विज्ञापन

Sarkari Naukri Form Tips: सरकारी नौकरी की तैयारी में छात्र महीनों मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार फॉर्म भरते समय हुई छोटी सी गलती पूरी मेहनत पर पानी फेर देती है. गलत जानकारी भरना, नाम या जन्मतिथि में गलती, फोटो और सिग्नेचर का सही फॉर्मेट न होना या जरूरी दस्तावेज अपलोड न करना आवेदन रिजेक्ट होने की वजह बन सकता है.

ऐसे में सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरते समय जल्दबाजी के बजाय हर जानकारी ध्यान से जांचना जरूरी है. आइए जानते हैं वे आम गलतियां, जिनसे आपको आवेदन करने से पहले बचना चाहिए.

Sarkari Naukri Form में सिग्नेचर के फॉर्मेट में गड़बड़ी

सबसे आम गलती है फोटो और सिग्नेचर का सही फॉर्मेट और साइज न होना. हर भर्ती की अलग गाइडलाइन होती है, इसलिए फॉर्म भरने से पहले फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉर्मेट में स्कैन करना बेहद जरूरी है.

पर्सनल डिटेल में टाइपिंग एरर

नाम, जन्मतिथि और पिता के नाम में स्पेलिंग मिस्टेक होना एक गंभीर समस्या है. फॉर्म सबमिट करने से पहले हर डिटेल को दो-तीन बार ध्यान से चेक करना चाहिए, क्योंकि कई भर्तियों में फॉर्म सबमिट होने के बाद सुधार का मौका नहीं मिलता.

कैटेगरी और आरक्षण में गलत जानकारी

कई अभ्यर्थी अनजाने में गलत कैटेगरी सेलेक्ट कर देते हैं या जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करना भूल जाते हैं. इससे न सिर्फ आवेदन रिजेक्ट हो सकता है बल्कि भविष्य में भी दिक्कत आ सकती है, इसलिए कैटेगरी से जुड़ी जानकारी बहुत सावधानी से भरनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट्स के लिए क्यों स्पेशल है SBI क्लर्क भर्ती, देखें एग्जाम पैटर्न

आवेदन फीस जमा करने में देरी

कई बार अभ्यर्थी आखिरी तारीख तक फॉर्म भरने का इंतजार करते हैं और तकनीकी दिक्कत की वजह से आवेदन फीस जमा नहीं हो पाता. इसलिए फॉर्म को आखिरी तारीख से कम से कम दो-तीन दिन पहले ही भर लेना चाहिए, ताकि किसी तकनीकी समस्या से निपटने का समय मिल सके.

एडमिट कार्ड और डिटेल का मिसमैच

फॉर्म में भरी गई जानकारी और एडमिट कार्ड में मौजूद डिटेल का मेल न खाना भी एक आम समस्या है. परीक्षा के दिन ऐसी गलती की वजह से एंट्री में दिक्कत आ सकती है, इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड होते ही सारी जानकारी दोबारा जांच लेनी चाहिए.

सावधानी ही बचाव है

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि फॉर्म भरते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें और सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी एक बार फिर से पढ़ लें. जरूरत पड़ने पर फॉर्म भरते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेना भी एक अच्छा विकल्प है, ताकि मेहनत बेकार न जाए.

ये भी पढ़ें: इंजीनियरिंग-मेडिकल से हटकर भी हैं कई रास्ते, 12वीं के बाद बेस्ट हैं ये 7 करियर ऑप्शन


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola