SSC Stenographer में बढ़ गई पदों की संख्या, अब 1275 पदों पर होगी भर्ती

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

SSC Stenographer Vacancy 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर Grade C और D भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है. पहले इस भर्ती के लिए 1170 पद घोषित किए गए थे, जिसे अब रिवाइज्ड नोटिफिकेशन के बाद बढ़ाकर 1275 कर दिया गया है. पहले 1170 पदों पर भर्ती होनी थी. हालांकि नई वैकेंसी के लिए अलग से आवेदन नहीं होंगे.

विज्ञापन

SSC Stenographer Vacancy 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. Staff Selection Commission यानी SSC ने Stenographer Grade C और D भर्ती की वैकेंसी में बदलाव किया है.

पहले इस भर्ती के लिए 1170 पदों की जानकारी दी गई थी. अब रिवाइज्ड वैकेंसी लिस्ट में कुल पदों की संख्या बढ़ाकर 1275 कर दी गई है. यानी पहले के मुकाबले अब 105 पद ज्यादा हो गए हैं.

SSC Stenographer: अब 1275 पदों पर होगी भर्ती

SSC Stenographer Grade C और D भर्ती के तहत अब कुल 1275 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें Grade C और Grade D के पद शामिल हैं. पदों का फाइनल डिपार्टमेंट-वाइज और कैटेगरी-वाइज विवरण SSC की रिवाइज्ड वैकेंसी लिस्ट में देखा जा सकता है.

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 18 साल होनी चाहिए. Grade D के लिए अधिकतम उम्र 27 साल और Grade C के लिए अधिकतम उम्र 30 साल रखी गई है. Revised Notification नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते है.

SSC Stenographer vacancy Revised Notification

SSC Stenographer vacancy old Notification

ये भी पढ़ें: SBI में 9124 पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स आज से कर सकते हैं आवेदन

12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए मौका

SSC Stenographer Grade C और D पदों के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही Stenography Skill Test भी भर्ती प्रक्रिया का जरूरी हिस्सा होगा.

Grade C और Grade D के लिए हिंदी और अंग्रेजी में अलग-अलग ट्रांसक्रिप्शन स्पीड निर्धारित है. कैंडिडेट्स का चयन पहले कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और इसके बाद Stenography Skill Test के आधार पर किया जाएगा.

SSC Stenographer Vacancy: आवेदन की तारीख पहले ही हो चुकी है खत्म

हालांकि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है. SSC ने 24 अप्रैल से 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे. अब 10 अगस्त को SSC ने वैकेंसी में बदलाव करते हुए रिवाइज्ड नोटिफिकेशन जारी किया है. इसलिए जिन कैंडिडेट्स ने पहले ही आवेदन किया है, उनके लिए यह अपडेट महत्वपूर्ण है. नई वैकेंसी के बाद भर्ती में पदों की संख्या बढ़ गई है.

SSC की ओर से परीक्षा की तारीख बाद में जारी की जाएगी. कैंडिडेट्स को परीक्षा और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: खत्म होने वाला है इंतजार, जल्द जारी होगी SSC CGL की एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे कर पाएंगे चेक



विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola