खत्म होने वाला है इंतजार, जल्द जारी होगी SSC CGL की एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे कर पाएंगे चेक

Updated:
विज्ञापन

ssc cgl 2026

SSC CGL Tier 1 Exam City Slip 2026: SSC जल्द ही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) Tier-1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और एप्लीकेशन स्टेटस जारी करने वाला है. अभ्यर्थी SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी देख सकेंगे. जानिए Exam City Slip डाउनलोड करने का आसान तरीका और एडमिट कार्ड का नियम.

विज्ञापन

SSC CGL Tier 1 Exam City Slip: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-1 परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. आयोग की ओर से परीक्षा की शहर की जानकारी यानी Exam City Intimation Slip और एप्लीकेशन स्टेटस जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर लाइव किया जाएगा.

City Intimation Slip जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को यह पता चल सकेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में और किस शिफ्ट में आयोजित होने वाली है. इससे दूर-दराज के केंद्रों पर जाने वाले अभ्यर्थियों को अपने ट्रैवल और रहने का प्लान बनाने में सहूलियत मिलेगी.

रीजन-वाइज जारी होगा एप्लीकेशन स्टेटस

एसएससी की नियम के अनुसार, टियर-1 परीक्षा के लिए रीजन-वाइज (जैसे NR, CR, ER, WR, SR आदि) एप्लीकेशन स्टेटस और सिटी स्लिप का लिंक एक्टिव किया जाएगा. कैंडिडेट आयोग के पोर्टल ssc.gov.in पर जाकर अपने रीजन के अनुसार स्टेटस चेक कर सकेंगे.

आपको बता दें कि सिटी स्लिप में केवल परीक्षा के शहर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी होती है, इसे मुख्य एडमिट कार्ड नहीं माना जाता है.

ये भी पढ़ें: SBI में 9124 पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स आज से कर सकते हैं आवेदन

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का नियम

आयोग के नियमानुसार, अभ्यर्थियों का ओरिजिनल एडमिट कार्ड (Hall Ticket) उनकी परीक्षा की तारीख से ठीक 4 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा नाम, पता, रोल नंबर, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश दिए रहेंगे.

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना अनिवार्य होगा.

Image

ऐसे डाउनलोड करें SSC CGL Tier-1 सिटी स्लिप

  1. सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर मौजूद 'Login or Register' या 'Admit Card' ऑप्शन पर क्लिक करें.
  3. अपनी रजिस्ट्रेशन नंंबर और पासवर्ड डाल कर लॉग इन करें.
  4. स्क्रीन पर "SSC CGL Tier-1 Exam City and Application Status 2026" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  5. आपकी परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी.
  6. इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें या प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

ये भी पढ़ें: SSC CGL Tier-1 2026 Exam Strategy: अगस्त-सितंबर में होगी परीक्षा, अंतिम समय में अपनाएं ये स्ट्रैटजी


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola