GIC Lecturer के 1516 पोस्ट पर मेन्स के लिए जल्द करें अप्लाई, यहां देखें पूरी जानकारी
लैपटाॅप पर फाॅर्म भरने का सांकेतिक फोटो (Image- Canva)
UPPSC Mains Form 2026: अगर आपने UPPSC GIC Lecturer की प्री परीक्षा पास कर ली है, तो अब मेन्स फॉर्म भरने का समय है. 1516 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 अगस्त 2026 है. जानें फीस, एज लिमिट और सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी सभी जरूरी बातें.
UPPSC Mains Form 2026: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने सरकारी इंटर कॉलेज (GIC) में Lecturer (GIC) भर्ती 2025 के लिए मेन्स एप्लीकेशन प्रोसेस कुछ समय पहले शुरू किया था. यह नाेटिफिकेशन UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी की गई थी. जानिए इस वैकेंसी के लिए कब तक अप्लाई कर सकते हैं.
Application Last Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मेन्स के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 29 जुलाई 2026 को शुरू हुई थी. कैंडिडेट मेन्स परीक्षा के लिए 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले हुई परीक्षा की आंसर-की 18 जून 2026 और रिजल्ट 20 जुलाई 2026 को जारी की गई है.
ये भी पढ़ें: UPPSC 2026: आज आवेदन की आखिरी तारीख, 500 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
Exam Fee: कितनी है एग्जाम फीस?
यहां हम एग्जाम फीस कि बात करें, तो Gen, OBC और EWS के लिए फीस 125 रुपए है. वहीं SC, ST और Ex- सर्विस कैंडिडेट्स के लिए यह फीस 65 रुपए है. दिव्यांग (PH) कैंडिडेट्स के लिए फीस 25 रुपए है. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से कैडिडेट ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं.
UPPSC Mains Form 2026 Official Notification Check Here
Age Limit: क्या है एज लिमिट?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के लिए कैडिडेट की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. कमीशन के नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एज लिमिट में छूट दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: UPSC Aspirants Protest: भारी बारिश के बीच दिल्ली में जारी यूपीएससी एस्पिरेंट्स का विरोध प्रदर्शन
Vacancy Posts: कितने पोस्ट के लिए है वैकेंसी?
इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1516 पोस्ट्स पर कैंडिडेट्स की भर्ती ली जाएगी. इनमें Lecturer (Male) के 777 पद, Lecturer (Female) के 694 पद, दृष्टिबाधित कैंडिडेट्स के लिए गवर्नमेंट इंटर कॉलेज और इंटीग्रेटेड स्पेशल सेकेंडरी स्कूल में Lecturer के 43 पद और प्रिंसिपल व UP स्टेट जेल ट्रेनिंग स्कूल के लिए 2 पोस्ट शामिल हैं.

Eligibility Criteria and Mode of Selection: क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और मोड ऑफ सिलेक्शन?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा अगर मोड ऑफ सिलेक्शन की बात करें, तो सबसे पहले कैंडिडेट को लिखित परीक्षा देनी होगी. इसके बाद परीक्षा में सलेक्टेड कैंडिडेट का इंटरव्यू हाेगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम सिलेक्शन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: UPPSC 2026: आज आवेदन की आखिरी तारीख, 500 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










