1, 2 नहीं डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट है लंबी, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने निकाली मेडिकल ऑफिसर की भर्ती
ITBP भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट (सांकेतिक तस्वीर)
ITBP Recruitment 2026: ITBP ने MBBS ग्रेजुएट के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए NOC से लेकर कास्ट सर्टिफिकेट तक, कई डॉक्यूमेंट्स देने होंगे. कैंडिडेट्स 8 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं. ऐसे में आपके पास वक्त तो लंबा है पर क्योंकि डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट भी लंबी है, इसलिए अभी से तैयारी कर दें.
ITBP Medical Officer Recruitment 2026: इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है. भर्ती BSF, CRPF, ITBP, SSB और असम राइफल्स में की जाएगी. कुल 282 पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई किया जा रहा है. कैंडिडेट्स 8 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए आपको एक लंबे प्रोसेस से गुजरना होगा. करीब 14-15 डॉक्यूमेंट्स लगेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी.
भर्ती इन पोस्ट पर की जाएगी
- Super Specialist Medical Officers (Second-in-Command)-5
- Specialist Medical Officers (Deputy Commandant)- 162
- Medical Officers (Assistant Commandant) -115

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
जिन कैंडिडेट्स को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किया गया है और इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है, उन्हें इंटरव्यू सेंटर पर एडमिट कार्ड की स्पष्ट प्रिंट कॉपी और नीचे दिए गए मूल डॉक्यूमेंट्सों के साथ प्रत्येक की एक सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी लेकर जाना होगा. डॉक्यूमेंट्स नहीं होने पर उम्मीदवार को इंटरव्यू सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती है.
1.मैट्रिकुलेशन/स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट - उम्र/जन्मतिथि के प्रमाण के लिए.
2.शैक्षणिक योग्यता का सर्टिफिकेट - भर्ती विज्ञापन में निर्धारित योग्यता के अनुसार.
3.इंटर्नशिप सर्टिफिकेट - अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करने या इंटर्नशिप कर रहे होने का प्रमाण.
4.मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट - MCI/NMC/State Medical Council से जारी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट.
5.SC/ST/OBC/EWS सर्टिफिकेट - आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को निर्धारित प्रारूप में वैध सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा. सर्टिफिकेट तहसीलदार, SDO या समकक्ष अधिकारी से कम स्तर के अधिकारी द्वारा जारी नहीं होना चाहिए.
6.OBC-NCL कैंडिडेट्स के लिए घोषणा पत्र - आरक्षण का लाभ लेने वाले OBC-NCL कैंडिडेट्स को Annexure-VI-A के अनुसार घोषणा पत्र देना होगा. OBC-NCL सर्टिफिकेट - OBC-NCL कैंडिडेट्स को निर्धारित प्रारूप में Non-Creamy Layer सर्टिफिकेट देना होगा. यह सर्टिफिकेट वित्तीय वर्ष 2025-26, 2024-25 और 2023-24 की आय के आधार पर होना चाहिए और आवेदन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 से पहले जारी हुआ होना चाहिए.
7.EWS सर्टिफिकेट - EWS कैंडिडेट्स के पास Income & Asset Certificate होना चाहिए. यह वित्तीय वर्ष 2024-25 की आय और संपत्ति के आकलन के आधार पर वर्ष 2025-26 के लिए वैध होना चाहिए और 8 सितंबर 2026 से पहले जारी हुआ होना चाहिए.
8.NOC - केंद्र सरकार के सिविलियन सरकारी कर्मचारी कैंडिडेट्स को निर्धारित प्रारूप में No Objection Certificate (NOC) प्रस्तुत करना होगा.
9.Discharge Certificate - Ex-Servicemen कैंडिडेट्स को डिस्चार्ज सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा.
10.नागरिकता का प्रमाण - Domicile Certificate, PAN Card, Aadhaar Card, Driving Licence, Voter ID Card या Passport में से निर्धारित डॉक्यूमेंट्स प्रस्तुत किया जा सकता है.
11.West Pakistani Refugees के लिए सर्टिफिकेट - जम्मू-कश्मीर में बसे West Pakistani Refugees श्रेणी के कैंडिडेट्स को निर्धारित प्रारूप में सर्टिफिकेट देना होगा. साथ ही संबंधित Electoral Roll की कॉपी भी प्रस्तुत करनी होगी, जिसमें उम्मीदवार का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो.
12.हाइट में छूट का सर्टिफिकेट - जिन कैंडिडेट्स को ऊंचाई के मानक में छूट चाहिए, उन्हें Recruitment Board द्वारा मांगे जाने पर निर्धारित प्रारूप में सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा.
13.NCC Grade Certificate - जिन कैंडिडेट्स के पास NCC Grade Certificate है, वे उसे भी प्रस्तुत कर सकते हैं.
कौन कर सकते हैं आवेदन?
ITBP ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें MBBS उम्मीदवारों के साथ संबंधित स्पेशियलिटी में PG Degree/Diploma और सुपर स्पेशियलिटी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं. Medical Officer पद के लिए MBBS, स्थायी MCI/NMC/State Medical Council रजिस्ट्रेशन और अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप जरूरी है, जबकि Specialist और Super Specialist पदों के लिए संबंधित स्पेशियलिटी की अतिरिक्त योग्यता व अनुभव मांगा गया है.
ये भी पढ़ें: MBBS ग्रेजुएट के लिए ITBP में 282 भर्ती, आज से शुरू आवेदन
ITBP वैकेंसी अन्य डिटेल
चयन प्रक्रिया में Documentation, 200 अंकों का Interview, Physical Standard Test (PST) और Medical Examination Test (MET) शामिल हैं. इंटरव्यू में कम से कम 40 फीसदी यानी 80 अंक हासिल करना अनिवार्य है. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति BSF, CRPF, ITBP, SSB और असम राइफल्स में हो सकती है और उन्हें सेवा की जरूरत के अनुसार भारत या विदेश में तैनाती मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: BPSC के दो रिजल्ट जारी, 57 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और 124 इंटरव्यू के लिए सफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










