सिर्फ ChatGPT चलाना काफी नहीं, AI इंजीनियर बनने के लिए चाहिए ये Skills

Updated:
विज्ञापन

AI Engineer Skill के लिए सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Top Skills for AI Engineer: AI का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है, और हर कोई इसमें करियर बनाने का सपना देख रहा है. लेकिन सच यह है कि सिर्फ ChatGPT या किसी और AI टूल को चलाना आना, आपको AI Engineer नहीं बना देता. आइए जानते हैं एआई इंजीनियर बनने के लिए कौन से स्किल्स जरूरी हैं.

विज्ञापन

Top Skills for AI Engineer: आजकल हर दूसरा स्टूडेंट कहता है "मुझे AI में करियर बनाना है". लेकिन असली सवाल यह है कि AI Engineer बनने के लिए सीखना क्या पड़ता है. सिर्फ ChatGPT चलाना आना काफी नहीं है, इसके पीछे एक पूरी टेक्निकल फाउंडेशन होती है. चलिए स्टेप बाय स्टेप समझते हैं कि इस फील्ड में एंट्री कैसे मिलेगी.

सबसे पहले प्रोग्रामिंग की बुनियाद मजबूत करें

AI Engineer बनने का पहला और सबसे जरूरी कदम है कोडिंग सीखना. Python इस फील्ड की सबसे पसंदीदा भाषा है, क्योंकि लगभग सभी AI लाइब्रेरी और फ्रेमवर्क इसी में बने हैं.

  • Python में वेरिएबल, लूप, फंक्शन जैसी बेसिक चीजे मजबूत करें.
  • डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम की समझ बनाएं.
  • Git और GitHub जैसे टूल सीखें, ताकि कोड मैनेज करना आ जाए.
  • मैथ्स से डरें नहीं, यही असली गेम चेंजर है.

AI Engineer की सैलरी कैसी रहती है?

एक्सपीरियंस लेवलसालाना सैलरी रेंज
फ्रेशर (0-2 साल)6-12 लाख रुपये
मिड लेवल (3-6 साल)18-35 लाख रुपये
लीड इंजीनियर (6-9 साल)30-50 लाख रुपये
आर्किटेक्ट/प्रिंसिपल (9-12 साल)45-75 लाख रुपये

बहुत से स्टूडेंट्स मैथ्स के डर से इस फील्ड से दूर भागते हैं, लेकिन सच यह है कि बिना मैथ्स समझे AI मॉडल कैसे काम करता है, यह समझना मुश्किल है.

  • लीनियर अलजेब्रा और स्टैटिस्टिक्स की बेसिक समझ जरूरी है.
  • प्रोबेबिलिटी के कॉन्सेप्ट मॉडल के निर्णय समझने में मदद करते हैं.
  • कैलकुलस की हल्की समझ भी काम आती है, खासकर डीप लर्निंग में मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग की नींव रखें.

प्रोग्रामिंग और मैथ्स के बाद बारी आती है असली AI सीखने की. मशीन लर्निंग यानी ML वो फाउंडेशन है जिस पर पूरी AI इंडस्ट्री टिकी है.

पहले सुपरवाइज्ड और अनसुपरवाइज्ड लर्निंग जैसे बेसिक कॉन्सेप्ट समझें, फिर PyTorch या TensorFlow जैसे फ्रेमवर्क पर हाथ आजमाएं. डीप लर्निंग में न्यूरल नेटवर्क, इमेज और टेक्स्ट प्रोसेसिंग जैसे टॉपिक भी धीरे-धीरे कवर करें.


Image

ये भी पढ़ें: कोचिंग को कहा बाय-बाय, सेल्फ स्टडी से अंकुर ने UPSC में मारी बाजी, बने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट

आज के दौर की सबसे हॉट स्किल: LLM और जेनरेटिव AI

अभी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा डिमांड इसी स्किल की है. कंपनियां चाहती हैं कि इंजीनियर को पता हो कि GPT, Claude या Gemini जैसे बड़े लैंग्वेज मॉडल के साथ प्रोडक्ट कैसे बनाया जाए.

  • प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग यानी मॉडल से सही जवाब निकलवाने की कला
  • RAG यानी Retrieval Augmented Generation, जिससे मॉडल अपने डेटा से जवाब देता है AI एजेंट बनाना, यानी ऐसा सिस्टम जो खुद फैसला
  • लेकर काम पूरा करे डिप्लॉयमेंट और MLOps को नजरअंदाज न करें

क्लाउड प्लेटफॉर्म जैसे AWS या Google Cloud पर मॉडल डिप्लॉय करना सीखें. साथ ही यह भी समझें कि मॉडल को स्केल कैसे किया जाता है और उसकी परफॉर्मेंस मॉनिटर कैसे होती है. यह स्किल आपको बाकी उम्मीदवारों से अलग खड़ा करती है.

GenAI, LLM फाइन-ट्यूनिंग और MLOps जैसी स्किल्स वाले इंजीनियरों को सामान्य AI इंजीनियर से 25 से 45 प्रतिशत तक ज्यादा सैलरी मिल रही है. बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में पैकेज सबसे ज्यादा हैं.

शुरुआत कहां से करें

अगर अभी शुरुआत करनी है तो घबराने की जरूरत नहीं. Python से शुरू करें, फिर धीरे-धीरे मैथ्स, ML और आखिर में LLM जैसी एडवांस स्किल्स की तरफ बढ़ें. साथ ही खुद के छोटे-छोटे प्रोजेक्ट बनाकर GitHub पर डालते रहें, क्योंकि इंटरव्यू में डिग्री से ज्यादा असली प्रोजेक्ट का पोर्टफोलियो असर डालता है. AI का यह दौर अभी शुरू ही हुआ है, तो अभी मेहनत शुरू करने वालों के लिए मौके सबसे ज्याजा हैं.

ये भी पढ़ें: क्या होता है Document Verification? एक क्लिक में समझें पूरी डिटेल


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola