AI के दौर में सिर्फ डिग्री नहीं आएगी काम, 2026 में स्टूडेंट्स के पास होनी चाहिए ये 5 ट्रेंडिंग स्किल्स

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

AI Era Career: बदलते दौर में सिर्फ किताबों की पढ़ाई और अच्छे मार्क्स काफी नहीं हैं. 2026 में बेहतर करियर बनाने के लिए स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ ऐसी स्किल्स भी सीखनी होंगी, जिनकी जॉब मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड है.

विज्ञापन

AI Era Career: आज का दौर तेजी से बदल रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन और नई टेक्नोलॉजी ने पढ़ाई और नौकरी, दोनों का तरीका बदल दिया है. अब सिर्फ अच्छी डिग्री या मार्कशीट से नौकरी मिलना आसान नहीं है. कंपनियां ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रही हैं, जिनके पास पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल स्किल्स भी हों.

न्यू एजुकेशन पॉलिसी (NEP) में भी स्किल बेस्ड लर्निंग और प्रैक्टिकल नॉलेज पर खास जोर दिया गया है. ऐसे में अगर आप स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और फ्यूचर में बेहतर करियर बनाना चाहते हैं, तो पढ़ाई के साथ इन पांच जरूरी स्किल्स पर भी ध्यान देना चाहिए.

AI और डिजिटल लिटरेसी

आज AI का इस्तेमाल लगभग हर फील्ड में हो रहा है. इसलिए सिर्फ इंजीनियरिंग या आईटी के स्टूडेंट्स ही नहीं, बल्कि आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के स्टूडेंट्स के लिए भी AI टूल्स की बेसिक जानकारी जरूरी हो गई है. ChatGPT जैसे AI टूल्स, डेटा एनालिसिस और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग सीखना भविष्य में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: हर अभ्यर्थी करते है ये गलती, क्या सिर्फ One Liner पढ़कर हो जाएगी परीक्षा की तैयारी?

AI Era Career: क्रिटिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग

आज इंटरनेट पर जानकारी की कमी नहीं है, लेकिन सही जानकारी को समझकर सही फैसला लेना सबसे महत्वपूर्ण स्किल है. स्कूल, कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अब रटने के बजाय एप्लीकेशन बेस्ड सवालों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है. इसलिए प्रॉब्लम सॉल्विंग और क्रिटिकल थिंकिंग विकसित करना जरूरी है.

सॉफ्ट स्किल्स और इफेक्टिव कम्युनिकेशन

किसी भी नौकरी में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स अहम भूमिका निभाती हैं. अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखना, ईमेल लिखना, प्रेजेंटेशन देना और ग्रुप डिस्कशन में भाग लेना जैसी स्किल्स आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाती हैं. अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स इंटरव्यू में भी सफलता की संभावना बढ़ाती हैं.

ये भी पढ़ें: DU BTech स्पॉट एडमिशन राउंड-1 का संशोधित शेड्यूल जारी, इस तारीख तक पूरी करें एडमिशन प्रक्रिया

AI Era Career: फाइनेंशियल लिटरेसी

कमाई करने से पहले पैसों का सही इस्तेमाल करना सीखना भी जरूरी है. बजट बनाना, बचत करना, इनवेस्टमेंट की बेसिक जानकारी और टैक्स से जुड़ी सामान्य समझ हर युवा के लिए फायदेमंद होती है. अगर स्टूडेंट्स कॉलेज के समय से ही मनी मैनेजमेंट सीख लें, तो फ्यूचर में फाइनेंशियल फैसले लेना आसान हो जाता है.

टाइम मैनेजमेंट और डिजिटल डिटॉक्स

सोशल मीडिया और लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम के कारण पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है. जो स्टूडेंट्स समय का सही मैनेजमेंट करना और मोबाइल के इस्तेमाल को नियंत्रित करना सीख लेते हैं, उनकी पढ़ाई और प्रोडक्टिविटी दोनों बेहतर होती हैं. इसलिए पढ़ाई और डिजिटल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें: 11403 IBPS क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें आपके राज्य में कितने सीट्स पर निकली वैकेंसी


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola