KIIT की झोली में 4621 जॉब ऑफर्स, Microsoft में मिला 51 लाख का प्लेसमेंट

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

KIIT Placement: कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी यानी KIIT में 2025 बैच के प्लेसमेंट का नजारा ऐसा था, जैसे कंपनियों में कैंपस पहुंचने की रेस लगी हो. 757 से ज्यादा कंपनियां आईं और करीब 5000 पात्र स्टूडेंट्स के लिए लगभग 4621 ऑफर निकले.

विज्ञापन

KIIT यानी कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड सामने आया है. इस कॉलेज में Microsoft जैसी कंपनियां प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा ले चुकी हैं. आइए कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

KIIT में 92.5% प्लेसमेंट

KIIT के सभी स्कूलों को मिलाकर प्लेसमेंट कन्वर्जन करीब 92.50 फीसदी रहा. यानी हर 100 में से 92 से ज्यादा बच्चों की बात बन गई. KIIT स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी में 451 कंपनियों ने 3800 से ज्यादा ऑफर दिए.

KIIT में औसत पैकेज 8.50 लाख रहा, जबकि सबसे बड़ा ऑफर 51 लाख का रहा, जो Microsoft ने दिया. 739 से ज्यादा स्टूडेंट्स को एक से ज्यादा ऑफर मिले, यानी इन्हें सोचना पड़ा कि किसे हां कहें और किसे मना करें. करीब 1500 ऑफर "ड्रीम ऑफर" रहे और 1209 पेड इंटर्नशिप भी मिलीं.

KIIT Placement: कंपनी वाइज प्लेसमेंट ऑफर

कंपनीऑफर
TCS543
Wipro342
LTIMindtree242
Capgemini217
Accenture201
HighRadius151

ये भी पढ़ें: BTech Computer Science को मिला 59 LPA, Google में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज

बाकी स्कूल भी पीछे नहीं

MBA वालों के लिए 161 कंपनियाँ आईं और करीब 401 ऑफर निकले. सबसे बड़ा पैकेज 20 लाख का रहा, जो Quinbay Technology ने दिया. स्कूल ऑफ रूरल मैनेजमेंट ने फिर 100 फीसदी प्लेसमेंट का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा और वहाँ सबसे बड़ा पैकेज 20.71 लाख का रहा. बायोटेक में 85 फीसदी प्लेसमेंट हुआ, हालांकि काफी बच्चों ने आगे की पढ़ाई चुनी. लॉ स्कूल में 52 फर्मों और कंपनियों ने हिस्सा लिया और सबसे बड़ा पैकेज 9.60 लाख का रहा.

2019 से 2025 तक का रिपोर्ट कार्ड

2019 में सिर्फ 220 कंपनियाँ आई थीं, जबकि 2025 में 757 से ज्यादा पहुंचीं. यानी कंपनियों की संख्या तीन गुना से भी ज्यादा हो गई. सबसे बड़ा पैकेज 2019 के 39 लाख से बढ़कर 2023 में 63 लाख तक गया, और 2024 में सबसे ज्यादा 5585 से ज्यादा ऑफर मिले. 2025 में ऑफर और टॉप पैकेज 2024 से थोड़े कम रहे, पर कंपनियों की संख्या रिकॉर्ड पर पहुंच गई.

ये भी पढ़ें: MNNIT के 816 स्टूडेंट्स को मिली जॉब, 96 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola