Bihar STET 2026: आवेदन की लास्ट डेट बेहद नजदीक, तुरंत भरें फॉर्म

Updated:
विज्ञापन

बिहार एसटीईटी अभ्यर्थी की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar STET 2026 Last Date: बिहार STET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है. BSEB ने आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी थी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे अब आखिरी मौके का इंतजार न करें.

विज्ञापन

Bihar STET 2026 Last Date: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB की ओर से STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त से चल रही है. पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 थी. बाद में बोर्ड ने आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी.

विज्ञापन

अब आवेदन की आखिरी तारीख में सिर्फ एक दिन बचा है. उम्मीदवार 22 सितंबर को रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इसलिए अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म सबमिट कर दें.

कक्षा 9 से 12 तक शिक्षक बनने का मौका

Bihar STET 2026 में पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आवेदन किया जा सकता है.

पेपर 1 कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षक पदों से जुड़ा है. इसके लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड की योग्यता मांगी गई है.

वहीं पेपर 2 कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षक पदों के लिए है. इसके लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड की योग्यता जरूरी है.

आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता में 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है. कंप्यूटर साइंस समेत कुछ विषयों के लिए अलग योग्यता नियम लागू हैं.

कितनी है STET 2026 की फीस?

उम्मीदवार एक पेपर या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कैटेगरीएक पेपरदोनों पेपर
जनरल, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी960 रूपये1440 रूपये
एससी, एसटी, दिव्यांग760 रूपये1140 रूपये

ये भी पढ़ें: बिहार के 27 जिलों में बनेंगे 29 हाईटेक परीक्षा भवन, 4000 छात्र एक साथ दे सकेंगे परीक्षा

ऐसे करें Bihar STET 2026 के लिए अप्लाई

  • उम्मीदवार STET के ऑनलाइन पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
  • सबसे पहले नए रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
  • इसके बाद लॉगिन करके व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पते से जुड़ी जानकारी भरें.
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह चेक कर लें.
  • इसके बाद फाइनल सबमिट करके कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

ध्यान रखें, आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे है. Bihar STET 2026 के बारे में और डिटेल्ड इंफॉर्मेशन नीचे दिए गए खबर के लिंक पर क्लिक कर ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार STET 2026 का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी, जानें फीस और योग्यता

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन