बाबा से लेकर कॉमेडियन और CEO तक, IIT बॉम्बे के ये 5 स्टूडेंट्स हुए दुनियाभर में मशहूर
IIT बॉम्बे के स्टूडेंट रह चुके के सिवन (बीच में), IITian बाबा अभय सिंह (बाएं) और कॉमेडियन विपुल गोयल (दाएं) - Image: X
IIT बॉम्बे का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में मोटे पैकेज और बड़ी कंपनियों की तस्वीर उभरती है. लेकिन इस संस्थान से निकले लोग सिर्फ कॉर्पोरेट सीढ़ियां चढ़ने तक सीमित नहीं रहे. किसी ने ऐप से टैक्सी बुक करना आम बना दिया, किसी ने मंच पर लोगों को हंसाया, किसी ने भारत के चंद्र मिशन की कमान संभाली, तो कोई सब कुछ छोड़कर कुंभ की भीड़ में साधु के वेश में पहुंच गया.
IIT Bombay Famous Alumni: आईआईटी बॉम्बे एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है. बीटेक छात्र साहिल रविंद्र वाकोडे की मौत के बाद कैंपस में विवाद शुरू हो गया है. IIT बॉम्बे का नाम देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल होता है. यहां से पढ़ाई कर चुके ऐसे ही 5 फेमस स्टूडेंट्स के बारे में जानते हैं.
IIT Bombay Famous Alumni: एक नजर में
| नाम | IIT बॉम्बे से नाता | किसलिए मशहूर |
| अभय सिंह | एयरोस्पेस में BTech, डिजाइन में MDes | "IITian बाबा" |
| पराग अग्रवाल | कंप्यूटर साइंस BTech (2005) | Twitter के पूर्व CEO |
| भावीश अग्रवाल | कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग | Ola के संस्थापक |
| विपुल गोयल | इंजीनियरिंग की पढ़ाई | स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता |
| के सिवन | एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट | ISRO प्रमुख, चंद्रयान-2 |
पराग अग्रवाल: बोर्डरूम तक का सफर
JEE में 77वीं रैंक के साथ पराग ने IIT बॉम्बे के कंप्यूटर साइंस विभाग में दाखिला लिया और 2005 में डिग्री पूरी की. स्टैनफोर्ड से PhD करते हुए वे 2011 में Twitter से जुड़े. अक्टूबर 2017 में वे कंपनी के CTO बने और नवंबर 2021 में CEO. IIT बॉम्बे ने उन्हें 2019 में यंग एलुमनाई अचीवर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया था. एक भारतीय इंजीनियर का दुनिया की सबसे चर्चित सोशल मीडिया कंपनियों में से एक का मुखिया बनना देश के लिए गर्व की बात थी.

अभय सिंह: कुंभ का वायरल चेहरा
जनवरी 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया. जटाओं और साधु वेश में दिख रहे अभय सिंह ने बताया कि वे IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियर हैं और जीवन का अर्थ खोजने निकले हैं. उन्होंने 2008 से 2012 तक बीटेक और 2013 से 2015 तक डिजाइन में मास्टर्स किया.
View on Instagram
इसके बाद डिजाइन और फोटोग्राफी के काम किए और कनाडा में तीन साल बिताए, जहां उनके अनुसार वे हर महीने करीब तीन लाख रुपये कमाते थे. उनकी कहानी विवादों में भी रही. जूना अखाड़े ने उन्हें अपने कैंप से बाहर कर दिया और कहा कि वे विधिवत साधु बने ही नहीं थे. अभय कुमार उर्फ IITian Baba का नाचते गाते बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.
ये भी पढ़ें: IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का नाम क्यों आया? जानें कौन हैं
भावीश अग्रवाल: स्टार्टअप जगत का जाना-माना नाम
कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के बाद भावीश ने 2010 में Ola की नींव रखी. फोन पर कुछ टैप करके कैब बुलाने की आदत भारतीय शहरों में आम करने में इस कंपनी की बड़ी भूमिका रही. आज उनका नाम देश के स्टार्टअप जगत के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में गिना जाता है.

विपुल गोयल: इंजीनियर से कॉमेडियन
विपुल ने IIT बॉम्बे से पढ़ाई की और 2012 से स्टैंड-अप कॉमेडी कर रहे हैं. उनकी स्टाइल में व्यंग्य, रोजमर्रा की बातों पर टिप्पणी और मौके पर बनाई गई कॉमेडी शामिल है. TVF की सीरीज "Humorously Yours" में उन्होंने अपनी ही जिंदगी से प्रेरित किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर पहुंचाया. इंजीनियर से कॉमेडियन बनना इस सूची का सबसे अलग करियर मोड़ है.

के सिवन: 'रॉकेट मैन'
क्रायोजेनिक इंजनों में योगदान के कारण के सिवन को "रॉकेट मैन" कहा जाता है. उन्होंने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट की और आगे चलकर ISRO के चेयरमैन बने. चंद्रयान-2 मिशन (2019) के दौरान पूरे देश की निगाहें उन पर टिकी रहीं और वे आम लोगों के बीच भी जाना-पहचाना नाम बन गए.

ये भी पढ़ें: IIT Bombay ने एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स के डीन को सस्पेंड किया, डायरेक्टर के इस्तीफे की खबर झूठी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए