MP कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा की Answer Key जारी, ऐसे दर्ज करें आपत्ति

Updated:
विज्ञापन

जॉब कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (PC: Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

MPESB Krishi Vistar Adhikari Answer Key 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कृषि विस्तार अधिकारी (ग्रुप-2 सब ग्रुप-1) भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. यह परीक्षा 17 सितंबर को हुई थी. अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर और टीएसी कोड दर्ज करके अपनी आंसर-की चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

MPESB Answer Key 2026: मध्य प्रदेश में कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट आया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 भर्ती परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दी है.

विज्ञापन

यह ऑनलाइन परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा समाप्त होने के चार दिन बाद अब बोर्ड ने प्रश्नों के उत्तर जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर लॉगिन करके अपने दिए गए आंसर्स का मिलान कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें Answer Key

  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए 'Online Question/Answer Objection - Group-2 Sub Group-1 Exam 2026' लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर नया लॉगिन पेज खुल जाएगा.
  • यहां अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड पर दर्ज टीएसी (TAC) कोड भरें.
  • लॉगिन करते ही आपकी क्वेश्चन बुकलेट और आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • इसका पीडीएफ डाउनलोड करके अपने जवाबों का सही मिलान कर लें.
Image

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना आंसर की चेक कर सकते हैं.

MPESB MP Group 2 Sub Group 1 Krishi Vistar Adhikari Answer Key Link

गलत उत्तर पर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

बोर्ड ने आंसर-की के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है.

  • अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके आंसर पर कोई संदेह है, तो वे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
  • आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न निर्धारित फीस ऑनलाइन जमा करना होगा.
  • इसके साथ ही अपनी बात के समर्थन में किसी सर्टिफाइड डॉक्यूमेंट का रेफरेंस भी अपलोड करना होगा.
  • सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञ समिति करेगी, जिसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा.

2784 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश के कृषि विभाग में कुल 2,784 रिक्त पद भरे जाने हैं. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 1126 पद, ओबीसी के लिए 776 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 444 पद, एससी वर्ग के लिए 316 पद और एसटी वर्ग के लिए 122 पद आरक्षित हैं. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP Police में 7500 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola