SBI Clerk 2026: प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, 9124 पदों पर वैकेंसी, 26 हजार से ज्यादा होगी सैलरी
बैंक कर्मचारी की AI जनरेटेड फोटो
SBI Clerk Pre Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Junior Associates यानी Clerk भर्ती के लिए Pre Admit Card जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 9124 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जानें परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी जरूरी जानकारी.
SBI Clerk Pre Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in के माध्यम से अपना Pre Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इस बारे में और अधिक डिटेल में जानते हैं.
SBI Clerk Pre Admit Card 2026 Out: जानिए कब होगी परीक्षा?
SBI Clerk 2026 की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए Pre Admit Card 21 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है. SBI Clerk की प्रीलिम्स परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक जारी थी. भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रीलिम्स परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए PET यानी प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग सितंबर 2026 में आयोजित की जानी है. PET का एडमिट कार्ड 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया था. परीक्षा का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा, इसकी तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है.
SBI Clerk Official Notification Check Here
SBI Clerk Pre Admit Card कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
- इसके बाद 'करियर्स' (Careers) सेक्शन में जाएं.
- 'करंट ओपनिंग्स' (Current Openings) सेक्शन खोलें.
- SBI जूनियर एसोसिएट्स क्लर्क परीक्षा की तारीख 2026 ढूंढें.
- परीक्षा की तारीख / कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तारीखें देखें.
- भविष्य के लिए परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड करके सेव कर लें.
ये भी पढ़ें: यूपी के इंटर कॉलेजों में टीचर के पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
SBI Clerk Vacancy 2026: कितने पदों पर है वैकेंसी?
इस भर्ती अभियान के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कुल 9,124 जूनियर एसोसिएट्स (क्लर्क) पदों पर भर्ती की जाएगी. बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर है. इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों के 26730 रुपए कि शुरुआती बेसिक सैलरी दी जाएगी. इस बारे में और डिटेल्स के लिए आप SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी नाेटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
SBI Clerk Eligibility 2026: जानिए क्वालिफिकेशन के बारे में
SBI Clerk पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई एजुकेशन क्वालिफिकेशन और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें.
ये भी पढ़ें: MP Police में 7500 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल
SBI Clerk Exam Fee and Age Limit 2026: जानिए इस बारे में
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम एज 28 वर्ष निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को SBI के निर्धारित नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट दी जाएगी. वहीं फीस की बात करें, तो Gen, OBC या EWS उम्मीदवारों के लिए एग्जाम फीस 750 रुपए था, जबकि SC, ST और दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं था.
SBI Clerk Selection Process 2026: ऐसे होगा उम्मीदवारों का सिलेक्शन
SBI Junior Associates भर्ती में उम्मीदवारों की सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Prelims Written Exam) होगी. प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Written Exam) में शामिल होने का मौका मिलेगा. इसके बाद पद के लिए निर्धारित लोकल लैंग्वेज टेस्ट की प्रक्रिया होगी. भर्ती प्रक्रिया के अंत में उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Railway Recruitment 2026: रेलवे ने 3477 पदों पर वैकेंसी का शॉर्ट नोटिस किया जारी, ग्रेजुएट्स कर सकेंगे अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए