NTA ने जारी किया आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, इस तरह करें चेक
एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC- फ्रीपिक)
AIAPGET 2026 Result: NTA ने AIAPGET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. ये परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की गई है.
AIAPGET 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा.
22 अगस्त को हुई थी परीक्षा
AIAPGET 2026 परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2026 को किया गया था. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स को अब रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है. NTA ने 18 सितंबर 2026 को AIAPGET 2026 Result के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है.
एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से देखें रिजल्ट
उम्मीदवार NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें AIAPGET पोर्टल पर लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेफ रख सकते हैं.
AIAPGET 2026 Result कैसे चेक करें?
- सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- AIAPGET 2026 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
- लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें.
- आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी सेव कर लें.
AIAPGET क्या है?
AIAPGET (All India Ayush Post Graduate Entrance Test) आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (AYUSH) के पोस्ट ग्रेजुएशन MD/MS कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित नेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा है. यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत हर साल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाती है.
ये भी पढ़ें: पुलिस में सूबेदार और असिस्टेंट SI के पद पर निकली भर्ती, 24 से करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए