एयरफोर्स अग्निवीर वायु का एडमिट कार्ड जारी, 22-23 सितंबर को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
Air Force Agniveer Candidate Reprentational Image
IAF Agniveer Vayu Admit Card 2026: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यह कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर को आयोजित होगी. अभ्यर्थी अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए ऑफिशियल पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
IAF Agniveer Vayu Admit Card 2026: भारतीय वायुसेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट आया है. वायुसेना ने अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 की ऑनलाइन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
यह लिखित परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. जिन अभ्यर्थियों ने जुलाई में इसके लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
22 और 23 सितंबर को होगी परीक्षा, नोट करें अहम तारीखें
वायुसेना भर्ती बोर्ड ने इस बार परीक्षा प्रक्रिया को काफी तेज रखा है.
- परीक्षा की तारीख: ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को होगी.
- एडमिट कार्ड रिलीज: 19 सितंबर को ऑफिशियल लिंक एक्टिव कर दिया गया है.
- एग्जाम सिटी स्लिप: परीक्षा शहर की जानकारी 11 सितंबर को ही जारी कर दी गई थी.
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले अग्निवीर वायु के ऑफिशियल कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर जाएं.
- अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें.
- लॉगिन बटन पर क्लिक करने के बाद डैशबोर्ड खुल जाएगा.
- यहां दिए गए 'Agniveer Vayu Intake 02/2027 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसमें परीक्षा की शिफ्ट और सेंटर का नाम लिखा होगा.
- इसे डाउनलोड करें और साफ प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
IAF Agniveer Vayu Admit Card 2026 Download Here
ये भी पढ़ें: MP पटवारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 22 सितंबर को एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड
चार चरणों में होगा चयन, फिजिकल के नियम भी जान लें
- चयन के चरण: पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर टेस्ट होगा. इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), एडेप्टेबिलिटी टेस्ट और अंतिम चरण में मेडिकल जांच होगी.
- दौड़ का समय: पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट में पूरी करनी होगी.
- अन्य फिजिकल टास्क: पुरुषों को 1 मिनट में 10 पुश-अप्स, 10 सिट-अप्स और 20 स्क्वैट्स लगाने होंगे. वहीं महिलाओं को 10 सिट-अप्स के लिए 1.5 मिनट और 15 स्क्वैट्स के लिए 1 मिनट का समय मिलेगा.
- कद के मानक: सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 152.5 सेमी और महिलाओं के लिए 152 सेमी तय है.
परीक्षा केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड का रंगीन या साफ प्रिंटआउट जरूर साथ रखें. इसके साथ मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी ले जाना अनिवार्य है. आईडी प्रूफ के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए