एयरफोर्स ग्रुप Y मेडिकल असिस्टेंट का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें चेक

Updated:
विज्ञापन

जॉब कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Airforce Group Y Medical Assistant Admit Card 2026: भारतीय वायुसेना ने ग्रुप 'Y' मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन इंटेक 02/2027 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. 12वीं बायोलॉजी और फार्मेसी पास अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा 22 और 23 सितंबर को होगी. उम्मीदवार अपने पोर्टल पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

IAF Medical Assistant Admit Card: बायो और फार्मेसी बैकग्राउंड के साथ c में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है. भारतीय वायुसेना ने ग्रुप 'Y' मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन ट्रेड (इंटेक 02/2027) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

विज्ञापन

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 और 23 सितंबर 2026 को किया जाएगा. यह पद उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम है जो वायुसेना के मेडिकल कोर में बतौर एयरमैन अपनी सेवाएं देना चाहते हैं.

22-23 सितंबर को एग्जाम, जरूरी तारीखें देखें

इस भर्ती से जुड़ी मुख्य तारीखें इस प्रकार हैं.

  • परीक्षा की तारीख: लिखित परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को होगी.
  • एडमिट कार्ड जारी: वायुसेना ने 19 सितंबर को ऑफिशियल लिंक खोल दिया है.

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • भारतीय वायुसेना के ऑफिशियल भर्ती पोर्टल iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन में जाएं.
  • अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या यूजरनेम और पासवर्ड भरें.
  • कैप्चा कोड डालकर लॉगिन पर क्लिक करें.
  • अब स्क्रीन पर दिख रहे 'Medical Assistant Airmen Intake 02/2027 Admit Card' पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसमें सेंटर, रिपोर्टिंग समय और शिफ्ट की जानकारी होगी.
  • इसका साफ प्रिंटआउट निकाल लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

IAF Group Y Medical Assistant Admit Card Download link

पांच चरणों में होगा अंतिम चयन, ऐसा है फिजिकल मानक

  • चयन चरण: इसमें प्रोफिशिएंसी टेस्ट, इंग्लिश रिटन टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT-I और II), एडेप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल जांच शामिल है.
  • फिजिकल दौड़ के नियम: 21 साल तक के युवाओं को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी. वहीं फार्मेसी डिप्लोमा या डिग्री वाले 21 साल से बड़े अभ्यर्थियों को इसके लिए 7 मिनट 30 सेकंड मिलेंगे.
  • शारीरिक माप: अभ्यर्थी का न्यूनतम हाइट 152.5 सेमी होना चाहिए. सीने का न्यूनतम फुलाव 5 सेमी अनिवार्य है.

एग्जाम सेंटर के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ ओरिजिनल आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई अन्य वैध सरकारी फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं. परीक्षा समय से कम से कम 45 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचें ताकि बायोमेट्रिक हाजिरी समय पर हो सके.

ये भी पढ़ें: एयरफोर्स अग्निवीर वायु का एडमिट कार्ड जारी, 22-23 सितंबर को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola