रेलवे ALP Exam Date जारी, 3 से 5 नवंबर तक होगा CBT 1, देखें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

Railway ALP कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Railway RRB ALP Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. 11,127 पदों के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) 3 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा शहर की जानकारी एग्जाम से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी होंगे.

विज्ञापन

RRB ALP Exam Date 2026: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ऑफिशियल नोटिस जारी करके परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है.

विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार कुल 11,127 पदों पर बहाली के लिए पहले चरण का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों ने मई-जून में इसके लिए फॉर्म भरा था, वे अब अपनी अंतिम तैयारी में जुट सकते हैं.

Image

RRB ALP Exam Date Notice

3 से 5 नवंबर तक परीक्षा, देखें टाइमटेबल

विवरणमहत्वपूर्ण तारीख / नियम
CBT 1 परीक्षा की तारीख03 से 05 नवंबर 2026
परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारीपरीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले
एडमिट कार्ड डाउनलोडपरीक्षा तारीख से 4 दिन पहले

कैटेगरी वाइज पदों की डिटेल

  • जनरल (General): 4,860 पद
  • ओबीसी (OBC): 2,598 पद
  • एससी (SC): 1,746 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 1,004 पद
  • एसटी (ST): 919 पद

चार चरणों में होगा फाइनल सेलेक्शन

असिस्टेंट लोको पायलट पद पर अंतिम रूप से चुने जाने के लिए अभ्यर्थियों को इन पड़ावों से गुजरना होगा.

  • पहला चरण (CBT 1): यह स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जिसकी तारीखें 3 से 5 नवंबर तय की गई हैं.
  • दूसरा चरण (CBT 2): पहले राउंड में कटऑफ क्लियर करने वाले छात्रों को मुख्य ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
  • तीसरा चरण (CBAT): लोको पायलट पद के लिए कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (साइको टेस्ट) पास करना अनिवार्य होता है.
  • अंतिम चरण: साइको टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रेलवे का जरूरी ए-वन (A-1) मेडिकल टेस्ट होगा.

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप कैसे चेक करें?

परीक्षा से 10 दिन पहले सभी आरआरबी रीजनल वेबसाइटों पर एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक एक्टिव हो जाएगा. इससे छात्रों को यह पता चल सकेगा कि उनका एग्जाम किस शहर में और किस शिफ्ट में है, ताकि वे आने-जाने का रिजर्वेशन करा सकें.

इसके बाद परीक्षा की तय तारीख से ठीक 4 दिन पहले ऑफिशियल पोर्टल पर एडमिट कार्ड का डाउनलोड लिंक लाइव होगा. छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Railway Jobs: रेलवे में 5664 नए पदों पर भर्ती को हरी झंडी, JE और स्टेशन मास्टर समेत इन पदों पर निकलेगी वैकेंसी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola