BPSC के दो रिजल्ट जारी, 57 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और 124 इंटरव्यू के लिए सफल

Updated:
विज्ञापन

BPSC कैंडिडेट की सांकेतिक फोटो

BPSC Result: BPSC ने दो भर्ती परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं. असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती के 57 अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रोविजनल लिस्ट जारी हुई है. वहीं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सहायक निदेशक भर्ती में 124 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल हुए हैं.

विज्ञापन

BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. BPSC ने आज यानी 10 अगस्त 2026 को दो अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी सूचनाएं जारी की हैं.

एक भर्ती में मुख्य परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अगले चरण के लिए बुलाया गया है. वहीं दूसरी भर्ती में मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी करते हुए सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 कैंडिडेट्स की सूची जारी

बिहार में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति के लिए 27 फरवरी 2026 को मेन्स परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके आधार पर आयोग ने 57 कैंडिडेट्स की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रोविजनल लिस्ट जारी की है.

Image

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह फाइनल मेरिट लिस्ट नहीं है. टाइपिंग संबंधी किसी गलती की स्थिति में लिस्ट में संशोधन भी किया जा सकता है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उपलब्ध सीटों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख और इससे जुड़ी जानकारी आयोग बाद में जारी करेगा. इस Assistant Section Officer भर्ती की Result List नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

BPSC Assistant Section Officer Result

ये भी पढ़ें: IBPS PO का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी भर्ती में 124 सफल

योजना एवं विकास विभाग, बिहार में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक निदेशक के कुल 47 पदों पर भर्ती होनी है. इस भर्ती की मेन्स परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी. आयोग के मुताबिक परीक्षा में कुल 483 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. इनमें से 124 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है.

Image

सफल अभ्यर्थियों का चयन सामान्य अध्ययन-I, सामान्य अध्ययन-II और एक ऐच्छिक विषय के कुल अंकों के आधार पर तैयार संयुक्त और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट के अनुसार किया गया है.

124 सफल कैंडिडेट्स में 50 अनारक्षित, 13 EWS, 18 SC, 25 EBC, 15 BC और 3 पिछड़े वर्गों की महिला कोटि के कैंडिडेट शामिल हैं. इनके अलावा विशेष आरक्षण के तहत 3 OH और 3 MD कैंडिडेट भी रिजल्ट लिस्ट में शामिल हैं. इस जिला सांख्यिकी पदाधिकारी भर्ती की Result List नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

BPSC District Statistical Officer DSO, Assistant Director Recruitment Result

अब आगे क्या होगा?

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक निदेशक भर्ती में सफल 124 अभ्यर्थियों के लिए अब इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी. इंटरव्यू की तारीख और कार्यक्रम आयोग की ओर से अलग से जारी किया जाएगा.

वहीं असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती के 57 कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख भी बाद में घोषित होगी. अभ्यर्थी दोनों भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी सूची और आगे के निर्देश के लिए BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: Bihar BEd 5th राउंड का अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola