Jharkhand Polity & Administration: JPSC-JSSC की तैयारी के लिए फैक्टस और 8 MCQs
यह फोटो सांकेतिक उद्देश्य से है (AI Generated)
Jharkhand Polity & Administration: JPSC, JSSC और दूसरी स्टेट लेवल एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी बेहद जरूरी है
Jharkhand Polity & Administration: झारखंड में JPSC, JSSC और दूसरी स्टेट लेवल एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी बेहद जरूरी है. विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व से लेकर राज्य के प्रमंडल, जिले, हाई कोर्ट और पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं. ऐसे में इन महत्वपूर्ण फैक्टस् को एक जगह समझना एग्जाम की तैयारी में मददगार हो सकता है.
झारखंड की विधायिका और संसदीय प्रतिनिधित्व
झारखंड में एकसदनीय विधानमंडल है, यानी राज्य में केवल विधानसभा है. झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं. राज्य से लोकसभा के लिए 14 सदस्य चुने जाते हैं, जबकि राज्यसभा में झारखंड की 6 सीटें हैं. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार लोकसभा की 14 सीटों में 5 अनुसूचित जनजाति (ST), 1 अनुसूचित जाति (SC) और 8 सामान्य सीटें हैं.
Jharkhand Polity & Administration: कितने प्रमंडल और जिले हैं?

- राज्य में अभी 24 जिले और 5 प्रमंडल हैं. झारखंड सरकार के State Profile के अनुसार इन प्रमंडलों में उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, संथाल परगना, पलामू और कोल्हान शामिल हैं.
- क्रमांक प्रमंडल मुख्यालय जिलों की संख्या 1 उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग 7 2 दक्षिणी छोटानागपुर रांची 5 3 संथाल परगना दुमका 6 4 पलामू मेदिनीनगर 3 5 कोल्हान चाईबासा 3 कुल 5 प्रमंडल.
- उत्तरी छोटानागपुर में 7 जिले हैं, जो प्रमंडलों में सबसे अधिक हैं. वहीं कोल्हान प्रमंडल का गठन वर्ष 2003 में हुआ था और इसका मुख्यालय चाईबासा है. इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं.
गठन के समय कितने जिले थे?
15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य के गठन के समय राज्य में 18 जिले थे. इसके बाद नए जिलों के गठन के साथ इनकी संख्या बढ़कर 24 हो गई. लातेहार, सिमडेगा, जामताड़ा और सरायकेला-खरसावां का गठन शुरुआती वर्षों में हुआ, जबकि खूंटी और रामगढ़ को 12 सितंबर 2007 को नए जिले के रूप में बनाया गया.
झारखंड हाई कोर्ट और पंचायती राज
झारखंड हाई कोर्ट की स्थापना राज्य गठन के साथ 15 नवंबर 2000 को रांची में हुई. इससे पहले रांची में पटना हाई कोर्ट की सर्किट बेंच और बाद में स्थायी बेंच काम करती थी.
राज्य में त्रिस्तरीय (Three-tiered) पंचायती राज व्यवस्था लागू है. स्थानीय निकायों में महिलाओं (Women in local government) के लिए आधी सीटें आरक्षित हैं. झारखंड सरकार के हालिया इकोनॉमिक सर्वे में भी पंचायती राज व्यवस्था के सभी स्तरों पर 50 प्रतिशत महिला आरक्षण की गई है.
ये भी पढ़ें: History GK: 15 अगस्त पर पूछे जाने वाले 15 महत्वपूर्ण सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब?
Jharkhand Polity & Administration: 8 महत्वपूर्ण MCQs
- झारखंड विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?
(A) 75 (B) 81 (C) 82 (D) 90
उत्तर: (B) 81
- राज्य गठन के समय झारखंड में कितने जिले थे?
(A) 18 (B) 22 (C) 24 (D) 25
उत्तर: (A) 18 3.
- झारखंड से लोकसभा की कितनी सीटें ST के लिए आरक्षित हैं?
(A) 1 (B) 3 (C) 5 (D) 7
उत्तर: (C) 5
4. वर्ष 2003 में गठित झारखंड का पांचवां प्रमंडल कौन सा है?
(A) संथाल परगना (B) पलामू (C) कोल्हान (D) उत्तरी छोटानागपुर
उत्तर: (C) कोल्हान
- झारखंड हाई कोर्ट की स्थापना कब हुई?
(A) 15 नवंबर 1995 (B) 15 नवंबर 2000 (C) 26 जनवरी 2001 (D) 15 अगस्त 2001
उत्तर: (B) 15 नवंबर 2000
- झारखंड से राज्यसभा के लिए कितने सदस्य चुने जाते हैं?
(A) 4 (B) 6 (C) 10 (D) 14
उत्तर: (B) 6
- झारखंड के किस प्रमंडल में सबसे अधिक 7 जिले हैं?
A) दक्षिणी छोटानागपुर (B) उत्तरी छोटानागपुर (C) संथाल परगना (D) पलामू
उत्तर: (B) उत्तरी छोटानागपुर
- झारखंड की पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए कितना आरक्षण है?
(A) 33 प्रतिशत (B) 40 प्रतिशत (C) 50 प्रतिशत (D) 60 प्रतिशत
उत्तर: (C) 50 प्रतिशत
Jharkhand Polity & Administration: एग्जाम ले लिए ये फैक्टस्
झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ और इसकी राजधानी रांची है. इस राज्य में 24 जिले और 5 प्रमंडल हैं. बता दें की झारखंड में विधानसभा की 81, लोकसभा की 14 और राज्यसभा की 6 सीटें हैं. लोकसभा में 5 सीटें ST और 1 सीट SC के लिए रिजर्व हैं. कोल्हान प्रमंडल का गठन 2003 में हुआ और इसका मुख्यालय चाईबासा है और झारखंड हाई कोर्ट रांची में है. पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत रिजर्वेशन का प्रावधान है.
| विषय | जानकारी |
| झारखंड का गठन | 15 नवंबर 2000 |
| राजधानी | रांची |
| कुल जिले | 24 |
| प्रमंडल | 5 |
| विधानसभा सीटें | 81 |
| लोकसभा सीटें | 14 |
| राज्यसभा सीटें | 6 |
| लोकसभा में ST आरक्षित सीटें | 5 |
| लोकसभा में SC आरक्षित सीट | 1 |
| कोल्हान प्रमंडल का गठन | 2003 |
| कोल्हान का मुख्यालय | चाईबासा |
| झारखंड हाई कोर्ट | रांची |
| पंचायती राज में महिला आरक्षण | 50 प्रतिशत |
ये भी पढ़ें: SSC, Railway, Banking जैसी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं संविधान GK के ये 15 सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










