कल जारी होगी NEET PG Exam City Slip, ऐसे जानें किस शहर में होगी आपकी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

NEET PG Student (Representational Image)

NEET PG 2026 Exam City Slip: मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अगले कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं. NBEMS के शेड्यूल के मुताबिक 11 अगस्त को कैंडिडेट्स को उनके एग्जाम सिटी की जानकारी दी जाएगी. वहीं NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगी.

विज्ञापन

NEET PG 2026 Exam City Slip: नीट पीजी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला हैं. NBEMS की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार कल यानी 11 अगस्त 2026 को Test City Intimation की जानकारी दी जाएगी. इसे Exam City Slip भी कहा जाता है. इससे कैंडिडेट्स को यह पता चल सकेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी.

यह जानकारी मिलने के बाद कैंडिडेट अपनी यात्रा की तैयारी पहले से कर सकते हैं. हालांकि, City Intimation Slip को Admit Card नहीं समझना चाहिए. इसमें मुख्य रूप से परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी, जबकि परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी बाद में जारी होने वाले Admit Card में मिलेगी.

कब होगी NEET PG 2026 की परीक्षा?

NEET PG 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में होगी. NBEMS के मुताबिक परीक्षा के लिए Test City और Test Centre का आवंटन पहले आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता देकर नहीं किया जाएगा. यानी जल्दी आवेदन करने से किसी खास शहर या सेंटर की गारंटी नहीं मिलती.

Image

ये भी पढ़ें: CUET Counselling की पहली लिस्ट में नहीं आया नाम, फिर भी मिल सकता है एडमिशन, जानिए कैसे

NEET PG City Intimation Slip ऐसे करें डाउनलोड

  • NEET PG 2026 की City Intimation Slip जारी होने के बाद कैंडिडेट सबसे पहले NBEMS की Official website natboard.edu.in पर जाएं.
  • इसके बाद टॉप में दिख रहें Examinations सेक्शन में जाकर NEET PG 2026 से जुड़े Link पर क्लिक करें.
  • अब Candidate Login Section में जाकर अपनी Login Details दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर Test City Intimation Slip का Link दिखाई देगा.
  • इस पर क्लिक करके अपनी Allotted exam city की जानकारी check करें.
  • इसके बाद Slip को Download करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
Image

City Slip आने के बाद क्या करें?

11 अगस्त को City Intimation जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को सबसे पहले अपने Allotted city की जानकारी check करनी चाहिए. अगर परीक्षा शहर घर से दूर है तो कैंडिडेट समय रहते यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकते हैं. इसके बाद Admit Card का इंतजार करना होगा. शेड्यूल के अनुसार एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किया जाना है. इसके बाद 30 अगस्त 2026 को परीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें: NEET में अच्छी रैंक के बाद भी छूट सकती है MBBS सीट, चॉइस लॉक करने में न करें ये गलतियां


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola