NEET का चैप्टर बंद, UGC NET का क्या? 7.25 लाख कैंडिडेट्स कर रहे इंतजार

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UGC NET 2026 Answer Key: NEET UG का रिजल्ट आ गया, काउंसलिंग भी शुरू हो गई, लेकिन एक एग्जाम है जिसका नाम लेते ही हजारों कैंडिडेट्स की सांसें अटक जाती हैं, वो है UGC NET. जून 2026 सेशन का एग्जाम 22 से 30 जून के बीच हो चुका है, लेकिन रिजल्ट को लेकर अभी तक सरकार की तरफ से कोई पक्की जानकारी नहीं आई है.

विज्ञापन

UGC NET 2026 Answer Key: यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा में शामिल करीब 7.25 लाख कैंडिडेट्स बस एक ही चीज का इंतजार कर रहे हैं, आखिर रिजल्ट कब आएगा. एग्जाम खत्म हुए अब कई हफ्ते बीत चुके हैं, फिर भी NTA की तरफ से कोई ऑफिशियल टाइमलाइन शेयर नहीं की गई है.

सोशल मीडिया पर स्टूडेंट लगातार UGC NET 2026 पर अपडेट की मांग कर रहे हैं. केशव इंडियन नाम के X हैंडलर ने इसको लेकर कई पोस्ट शेयर की है. आइए समझते हैं कि मामला कहां अटका हुआ है.

UGC NET में पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड

सेशनएग्जाम की तारीखआंसर की जारी होने की तारीखरिजल्ट डेट
दिसंबर 202221 फरवरी से 10 मार्च 202323 मार्च 202313 अप्रैल 2023
जून 202313 से 22 जून 20236 जुलाई 202326-27 जुलाई 2023
दिसंबर 20236 से 22 दिसंबर 20233 जनवरी 202418 जनवरी 2024
जून 202421 अगस्त से 4 सितंबर 202412 अक्टूबर 2024अक्टूबर 2024
दिसंबर 20243 से 27 जनवरी 202531 जनवरी 202522 फरवरी 2025
जून 202525 से 29 जून 20256 जुलाई 202521-22 जुलाई 2025
दिसंबर 202531 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 202614 जनवरी 20264 फरवरी 2026

पिछले ट्रेंड को देखें तो ज्यादातर बार रिजल्ट एग्जाम खत्म होने के 25 से 35 दिन के अंदर आ जाता था. लेकिन इस बार जून 2026 सेशन में एग्जाम खत्म हुए इससे कहीं ज्यादा वक्त बीत चुका है, फिर भी कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है.

सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स की डिमांड

सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए पोस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिनमें कैंडिडेट्स अपनी परेशानी बयां कर रहे हैं. कोई अपनी PhD एडमिशन डेडलाइन मिस होने की बात कर रहा है तो कोई असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी निकल जाने का डर जता रहा है.

एक यूजर सदफ नाज का कहना है कि उन्होंने UGC NET JRF की परीक्षा दी थी. परीक्षा हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक Answer Key जारी नहीं की गई है और न ही NTA की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट सूचना दी गई है.

ये भी पढ़ें: 47 NTA अफसरों की छुट्टी, फिर भी No Update, कहां अटक गई UGC NET की फाइल


UGC NET को लेकर सदफ का ट्वीट
UGC NET को लेकर सदफ का ट्वीट

उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को लेकर वह असमंजस में हैं. सदफ नाज ने NTA से जल्द से जल्द Answer Key जारी कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.

आमिर नाम एक यूजर ने लिखा कि बहुत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि NTA पूरी तरह से निष्क्रिय नजर आ रहा है. जिस तरह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, वह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. छात्र NTA की इस लापरवाही को कभी नहीं भूलेंगे.


NTA ने टीम में किए बदलाव

सबसे हालिया और पुख्ता जानकारी यही मिली कि आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को हाल में NTA का नया डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है, जो पहले MeitY के तहत IndiaAI मिशन में CEO के तौर पर काम कर रहे थे.


NTA Director General IAS अभिषेक सिंह
NTA Director General IAS अभिषेक सिंह

शिक्षा मंत्रालय ने NTA में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. इनमें से जिन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी या जो सीधे तौर पर धांधली में शामिल मिले, उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

NEET UG में गड़बडी के बाद एक्शन

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब मई 2026 में हुई NEET UG परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोप लगे थे, लाखों छात्रों ने परीक्षा दी लेकिन पेपर लीक की वजह से एग्जाम रद्द कर दोबारा कराना पड़ा, जिससे स्टूडेंट्स में भारी नाराजगी देखी गई और जंतर-मंतर पर विरोध

ये भी पढ़ें: UGC NET June 2026 Answer Key में देरी से बढ़ी छात्रों की चिंता, एडमिशन और JRF पर पड़ा असर


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola