2 लाख स्टूडेंट्स को है नीट पीजी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन

आंसर की की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NEET PG 2026 Result: 30 अगस्त 2026 को नीट पीजी परीक्षा हुई थी. अब स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

NEET PG 2026 Result: करीब दो लाख स्टूडेंट्स ने नीट पीजी परीक्षा दी थी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से NEET PG 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं. 

विज्ञापन

कब जारी होगा नीट पीजी रिजल्ट? 

नीट पीजी परीक्षा की आंसर की और रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे. हालांकि, NBEMS की ओर से अभी कोई फिक्स डेट नहीं जारी की गई है. लेकिन उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी किया जाएगा  

इस बार उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और आधिकारिक आंसर की के जरिए परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों को देख सकेंगे. यह व्यवस्था परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए की गई है.

30 अगस्त को हुई थी NEET PG परीक्षा

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी. कुछ प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा कराई गई. अब परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स को रिजल्ट और आंसर की का इंतजार है. 

NEET PG 2026 में कितने सवाल पूछे गए?

NEET PG 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी. परीक्षा में कुल 180 मल्टीपल च्वॉइस सवाल पूछे गए थे और परीक्षा की टाइमिंग 3 घंटे 30 मिनट थी. मार्किंग स्कीम के अनुसार, सही उत्तर के लिए 4 अंक मार्क्स जाते हैं, जबकि गलत आंसर के लिए 1 मार्क्स काटा जाता है. बिना उत्तर वाले सवाल के लिए कोई मार्क्स नहीं दिया जाता.

NEET PG एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके जरिए मेडिकल पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है. इसमें MD, MS और PG डिप्लोमा जैसे कोर्स शामिल हैं. 

NEET PG 2026 Result कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के NEET PG सेक्शन में जाएं.
  • NEET PG 2026 Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए इसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

ये भी पढ़ें: MP Police में 7500 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola