Bihar GK Questions: बिहार से जुड़े इन 25 सवालों से टेस्ट करें अपनी नॉलेज, BPSC परीक्षा की तैयारी होगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन

पढ़ाई करते हुए स्टूडेंट की AI जनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar GK Questions in Hindi: BPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार से जुड़े GK के सवाल बेहद महत्वपूर्ण हैं. यहां 25 बेसिक लेवल Bihar GK Questions दिए गए हैं, जिनसे आप अपनी तैयारी को टेस्ट कर सकते हैं और परीक्षा से पहले बिहार GK का रिवीजन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar GK Questions in Hindi: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 काे होने वाली है. ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास लगभग 1 महीने का समय ही बच गया है. बता दें कि उम्मीदवारों के लिए बिहार से जुड़े सामान्य ज्ञान यानी Bihar GK की अच्छी जानकारी होना बहुत जरूरी है. यह सेक्शन उम्मीदवारों के लिए काफी स्कोरिंग होता है. ऐसे में यहां दिए गए 20 बेसिक लेवल Bihar GK Questions आपकी तैयारी को मजबूत करने और परीक्षा से पहले नाॅलेज को टेस्ट करने में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पलामू का वो पौधा, जिसने खींचा ट्रैवलर और इंफ्लूएंसर का ध्यान, जानें कास घास से जुड़े 20 GK सवाल-जवाब

25 Bihar Gk Questions-Answer: यहां पढ़ें बिहार से जुड़े कुछ सवालों के जवाब

प्रश्न: बिहार को अलग प्रांत का दर्जा किस वर्ष मिला था?

उत्तर: 1912

प्रश्न: बिहार का पहला मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर: श्रीकृष्ण सिंह

डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की फोटो (Image-Wikipedia)
डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की फोटो (Image-Wikipedia)

प्रश्न: बिहार में चंपारण सत्याग्रह किस वर्ष हुआ था?

उत्तर: 1917

प्रश्न: बिहार की कौन-सी नदी ‘बिहार का शोक’ कहलाती है?

उत्तर: कोसी

प्रश्न: प्राचीन नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना किसके शासनकाल में हुई थी?

उत्तर: कुमारगुप्त प्रथम

प्रश्न: बिहार में स्थित विक्रमशिला यूनिवर्सिटी की स्थापना किस पाल शासक ने की थी?

उत्तर: धर्मपाल

प्रश्न: बिहार का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन-सा है?

उत्तर: पश्चिम चंपारण

प्रश्न: बिहार का सबसे छोटा जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन-सा है?

उत्तर: शिवहर

प्रश्न: बिहार की राजकीय भाषा कौन-सी है?

उत्तर: हिंदी

प्रश्न: बिहार का राजकीय पशु कौन-सा है?

उत्तर: गौर

प्रश्न: बिहार का राजकीय पक्षी कौन-सा है?

उत्तर: गौरैया

गौरैया की फोटो (Image-Wikipedia)
गौरैया की फोटो (Image-Wikipedia)

प्रश्न: बिहार का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है?

उत्तर: वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न: बिहार में सोनपुर मेला किस नदी के संगम के पास लगता है?

उत्तर: गंगा-गंडक

प्रश्न: मधुबनी चित्रकला बिहार के किस क्षेत्र से संबंधित है?

उत्तर: मिथिला

प्रश्न: बिहार में बोधगया किस धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है?

उत्तर: बौद्ध धर्म

प्रश्न: भगवान महावीर का जन्म बिहार के किस क्षेत्र में माना जाता है?

उत्तर: वैशाली

प्रश्न: बिहार के किस स्थान पर गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था?

उत्तर: पटना साहिब

तख्त श्री पटना साहिब की फोटो (Image-Wikipedia)
तख्त श्री पटना साहिब की फोटो (Image-Wikipedia)

प्रश्न: बिहार दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 22 मार्च

प्रश्न: बिहार से होकर बहने वाली कौन-सी नदी भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है?

उत्तर: कोसी

प्रश्न: बिहार में स्थित शेरशाह सूरी का मकबरा किस शहर में है?

उत्तर: सासाराम

प्रश्न: बिहार में महाबोधि मंदिर किस स्थान पर स्थित है?

उत्तर: बोधगया

प्रश्न: बिहार के किस जिले को ‘सिल्क सिटी’ के नाम से जाना जाता है?

उत्तर: भागलपुर

प्रश्न: प्राचीन पाटलिपुत्र का वर्तमान नाम क्या है?

उत्तर: पटना

प्रश्न: बिहार का कौन-सा शहर शाही लीची के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: मुजफ्फरपुर

प्रश्न: ‘बिहार केसरी’ के नाम से किसे जाना जाता है?

उत्तर: श्रीकृष्ण सिंह

ये भी पढ़ें: SSC GK Questions: परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये 20 जरूरी सवाल, यहां टेस्ट करें अपनी जनरल नॉलेज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन