UPSC GK Questions 2026: इन 25 जरूरी सवाल-जवाब में से कितने प्रश्नों के सही उत्तर दे पाएंगे आप? यहां करें अपना GK टेस्ट
किताबों की AI जनरेटेड फोटो
UPSC GK Questions 2026 के इस सेट में कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं की तैयारी के लिए 25 जरूरी सामान्य ज्ञान के सवाल दिए गए हैं. यहां हर सवाल के साथ उसका सही उत्तर भी दिया गया है, जिससे आप अपनी तैयारी को आसानी से परख सकते हैं.
UPSC GK Questions 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए General Knowledge और Current Affairs की अच्छी समझ बेहद जरूरी है. ऐसे में नियमित रूप से GK के प्रश्नों की प्रैक्टिस करना आपकी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. अगर आप भी अपनी सामान्य ज्ञान की तैयारी को परखना चाहते हैं, तो यहां दिए गए 25 जरूरी UPSC GK Questions को जरूर हल करें और देखें कि इनमें से कितने सवालों के जवाब आपको पहले से पता हैं.
20 UPSC GK Questions: यहां पढ़ें GK के 25 सवाल-जवाब
सवाल: सितंबर 2026 में किन दो राज्यों के बीच सोन नदी जल बंटवारे का 25 वर्ष पुराना विवाद सुलझा लिया गया है?
जवाब: बिहार और झारखंड
सवाल: नालंदा विश्वविद्यालय’ को नष्ट करने का श्रेय किस आक्रमणकारी को दिया जाता है?
जवाब: बख्तियार खिलजी
सवाल: भारत में राष्ट्रपति का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है?
जवाब: निर्वाचक मंडल
सवाल: विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?
जवाब: एशिया
सवाल: भारत में सबसे पहले सूर्योदय किस राज्य में होता है?
जवाब: अरुणाचल प्रदेश
सवाल: भारत का राष्ट्रीय फूल कौन-सा है?
जवाब: कमल

सवाल: भारत का सबसे ऊंचा बांध कौन-सा है?
जवाब: टिहरी बांध
सवाल: भारत में सबसे अधिक कॉफी उत्पादन किस राज्य में होता है?
जवाब: कर्नाटक
सवाल: भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
जवाब: डॉ. बी. आर. अंबेडकर
सवाल: भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन-सा है?
जवाब: भारत रत्न
सवाल: 'सत्यमेव जयते' किस उपनिषद से लिया गया है?
जवाब: मुण्डक उपनिषद
सवाल: 'जय जवान, जय किसान' का नारा किसने दिया था?
जवाब: लाल बहादुर शास्त्री

सवाल: भारत का सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार कौन-सा है?
जवाब: परमवीर चक्र
सवाल: भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम किस वर्ष हुआ था?
जवाब: 1857
सवाल: दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासक कौन थी?
जवाब: रजिया सुल्तान
सवाल: भारत में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' किस खिलाड़ी की जयंती पर मनाया जाता है?
जवाब: मेजर ध्यानचंद
सवाल: 'भारत का लौह पुरुष' किसे कहा जाता है?
जवाब: सरदार वल्लभभाई पटेल
सवाल: भारत का सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून कौन-सा है?
जवाब: . चिल्का झील

सवाल: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शामिल होने वाली पहली महिला ट्रस्टी कौन बनी हैं?
जवाब: डॉ. निर्मला यादव
सवाल: वर्ष 2026 के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी पुरस्कार से किस संस्थान को सम्मानित किया गया?
जवाब: एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन (MSSRF)
सवाल: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए देशभर से कितने शिक्षकों का चयन किया गया है?
जवाब: 48
सवाल: फरवरी 2027 में आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कौन-सा देश करेगा?
जवाब: भारत
सवाल: आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के लिए किन दो भारतीय शहरों को आयोजन स्थल घोषित किया गया है?
जवाब: मुंबई और वडोदरा
सवाल: हाल ही में चर्चा में रहा नाहरगढ़ जैविक उद्यान किस राज्य में स्थित है?
जवाब: राजस्थान (जयपुर)
सवाल: भारत का पहला 'सेंटर फॉर एडवांस्ड ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स' किस अस्पताल में शुरू किया गया है?
जवाब: सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली
ये भी पढ़ें: Science GK Quiz in Hindi: साइंस के इन 20 सवालों में कितने के जवाब आपको पता हैं? टेस्ट करें अपनी नाॅलेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए