SSC GK Questions: परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये 20 जरूरी सवाल, यहां टेस्ट करें अपनी जनरल नॉलेज

Updated:
विज्ञापन

बुक की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

SSC GK Questions: SSC की विभिन्न परीक्षाओं में GK से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. यहां उम्मीदवारों के लिए इतिहास, भूगोल, विज्ञान, भारतीय संविधान और अर्थव्यवस्था से जुड़े 20 जरूरी GK क्वेश्चन और उनके सही जवाब दिए गए हैं. इन सवालों की मदद से उम्मीदवार अपनी GK की तैयारी और रिविजन को बेहतर कर सकते हैं.

विज्ञापन

SSC GK Questions: SSC की विभिन्न कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में General Knowledge यानी सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल उम्मीदवारों की तैयारी का अहम हिस्सा होते हैं. ऐसे में नियमित रूप से GK Questions की प्रैक्टिस करना परीक्षा की तैयारी को मजबूत करने में मदद करता है. यहां हम आपके लिए SSC स्तर के 20 जरूरी GK के प्रश्न और उत्तर लेकर आए हैं. इन सवालों को हल करके उम्मीदवार अपनी सामान्य ज्ञान की तैयारी को परख सकते हैं और परीक्षा में पूछे जाने वाले टाॅपिक्स का रिविजन भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिहार के किन जिलों से होकर बहती है सोन नदी? नहीं जानते होंगे सही जवाब

20 GK Questions: यहां परीक्षा से जुड़े 20 जरूरी सवाल और जवाब पढ़ें.

सवाल: मानव हृदय में कितने कक्ष होते हैं?

जवाब: चार

सवाल: विद्युत शक्ति की SI इकाई क्या है?

जवाब: वाट

सवाल: विटामिन D की कमी से बच्चों में कौन-सा रोग हो सकता है?

जवाब: रिकेट्स

सवाल: धातुओं में विद्युत का प्रवाह मुख्यतः किसके कारण होता है?

जवाब: मुक्त इलेक्ट्रॉनों की गति

सवाल: भारत में आपातकाल की घोषणा किस अनुच्छेद के अंतर्गत की जाती है?

जवाब: अनुच्छेद 352

सवाल: राज्य विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है?

जवाब: 6 वर्ष

सवाल: पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा किस संशोधन से मिला?

जवाब: 73वां

सवाल: भारत का महान्यायवादी किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?

जवाब: राष्ट्रपति

सवाल: भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ शब्द किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया?

जवाब: 42वां संशोधन

सवाल: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय कहां स्थित है?

जवाब: हेग

सवाल: संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहां स्थित है?

जवाब: न्यूयॉर्क

सवाल: रेड क्रॉस संस्था के संस्थापक कौन थे?

जवाब: हेनरी ड्यूना

हेनरी ड्यूना की फोटो (Image-Wikipedia)
हेनरी ड्यूना की फोटो (Image-Wikipedia)

सवाल: नोबेल पुरस्कार की स्थापना किसके नाम पर की गई है?

जवाब: अल्फ्रेड नोबेल

सवाल: विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय कौन-सा है?

जवाब: लौवर संग्रहालय

सवाल: मानव शरीर में लाल रक्त कणिकाओं का मुख्य कार्य क्या है?

जवाब: ऑक्सीजन का परिवहन

सवाल: किस अनुच्छेद के अंतर्गत भारत में वित्त आयोग का गठन किया जाता है?

जवाब: अनुच्छेद 280

सवाल: भारत में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कौन करता है?

जवाब: राष्ट्रपति

सवाल: भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में दिखाई देता है?

जवाब: अरुणाचल प्रदेश

सवाल: किस देश को 'मध्यरात्रि के सूर्य का देश' कहा जाता है?

जवाब: नॉर्वे

सवाल: विश्व की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

जवाब: नील

ये भी पढ़ें: पलामू का वो पौधा, जिसने खींचा ट्रैवलर और इंफ्लूएंसर का ध्यान, जानें कास घास से जुड़े 20 GK सवाल-जवाब

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola