NTA में नौकरी पाने का मौका, Content Writer और Video Editor के पद पर निकली वैकेंसी
स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर
NTA Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में English Content Writer और Video Editor cum Graphic Designer के पद पर भर्ती निकली है. Mass Communication, Journalism, Media और Communication background वाले कैंडिडेट्स के लिए यह खास मौका है. आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 है.
NTA Recruitment 2026: Mass Communication, Journalism, Media और Communication field से जुड़े युवाओं के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में काम करने का मौका है. NTA ने Communications & Outreach function के लिए दो अलग-अलग पदों पर आवेदन मांगे हैं. इनमें English Content Writer और Video Editor cum Graphic Designer का पद शामिल है.
इन पदों पर चुने जाने वाले प्रोफेशनल को कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ विजुअल कम्यूनिकेशन से जुड़े काम भी करने होंगे. दोनों पद एनटीए के नई दिल्ली हेड ऑफिस के लिए हैं. खास बात यह है कि इन पदों पर काम करने वालों को देश की बड़ी परीक्षाओं से जुड़े कम्यूनिकेशन और क्रिएटिव कंटेंट पर काम करना होगा.
English Content Writer के लिए क्या चाहिए?
- इंग्लिश कंटेंट राइटिंग पद के लिए इंग्लिश, जर्नलिज्म या मास कम्यूनिकेशन में डिग्री या इसके बराबर डिग्री मांगी गई है.
- कैंडिडेट के पास राइटिंग, एडिटिंग, जर्नलिज्म, PR या Communications field में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए.
- इस पद पर प्रेस रिलीज, कैंडिडेट एडवाइजरी, FAQ, सोशल मीडिया कंटेंट, Video script, Web content, Newsletter और Leadership Communication तैयार करने का काम होगा.
- इसके अलावा Complex Examination और Policy Information को आसान और समझने वाली भाषा में लिखने की क्षमता जरूरी होगी.
- NTA के JEE Main, NEET UG, CUET और UGC-NET जैसे बड़े Exams से जुड़े Communication Content पर भी काम करना होगा.
ये भी पढ़ें: बिना NET के DU में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 22 अगस्त तक करें अप्लाई
Video Editor cum Graphic Designer के लिए क्या चाहिए?
- इस पद के लिए फिल्म, मीडिया, डिजाइन या कम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है.
- कैंडिडेट के पास विडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग में कुल मिलाकर कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए.
- साथ में मजबूत Portfolio या Showreel भी जरूरी है.
- इस रोल में Reels और Shorts से लेकर Campaign films, Documentaries, Motion graphics और Leadership communication के लिए विडियोज तैयार करने होंगे.
- इसके अलावा Bilingual Social media posts, Infographics और Campaign designs भी तैयार करने होंगे.
- Adobe Creative Cloud, Premiere Pro, After Effects, Photoshop, Illustrator और InDesign जैसे Tools की जानकारी मांगी गई है.
21 अगस्त तक करना होगा आवेदन
- दोनों पदों पर नियुक्ति Contractual basis पर होगी.
- शुरुआत में Contract 2 साल का होगा, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है.
- दोनों पदों की Posting New Delhi स्थित NTA Headquarters में होगी.
- आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 है.
- कैंडिडेट्स को आवेदन dir-admin@nta.gov.in पर Email के माध्यम से भेजना होगा.
इस वैकेंसी का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं. इसी नोटिफिकेशन के अंत में आवेदन फॉर्म की कॉपी दी गई हैं. इसे प्रिंट करने के बाद भरना होगा और ऊपर दिए गए ईमेल पर स्कैन करके भेजना होगा.
NTA Vacancy Notification And Application Form
ये भी पढ़ें: SBI में 1538 पदों पर वैकेंसी, जनरल कैटेगरी वाले नहीं कर सकते अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










