SBI में 1538 पदों पर वैकेंसी, जनरल कैटेगरी वाले नहीं कर सकते अप्लाई
एसबीआई अभ्यर्थी की सांकेतिक फोटो
SBI Clerk Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) बैकलॉग भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक कैंडिडेट 27 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
SBI Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Junior Associates (Clerk) Backlog Recruitment 2026 के तहत 1538 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं. यह भर्ती विशेष बैकलॉग अभियान (Special Drive) के तहत निकाली गई है. यही वजह है कि इस भर्ती में जनरल और EWS के लिए सीटें निर्धारित नहीं की गई हैं.
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त 2026 रखी गई है. आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
SBI Clerk वैकेंसी डिटेल्स
| वर्ग (Category) | पदों की संख्या |
| सामान्य (UR) | 0 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 0 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 112 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 207 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 1219 |
| कुल पद | 1538 |
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. अंतिम वर्ष के ऐसे स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं, जो नोटिफिकेशन में निर्धारित शर्तों को पूरा करते हों.
आयु सीमा की बात करें तो कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. आप इस वैकेंसी का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.
SBI Junior Associates (Clerk) Recruitment 2026 Official Notification
ये भी पढ़ें: अच्छे नॉलेज के बावजूद इंटरव्यू में हो जाते हैं रिजेक्ट? जानिए Personality Development के 4 गोल्डन रूल्स
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- कैंडिडेट सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
- इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर Current Openings ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब SBI Junior Associates (Clerk) Backlog Recruitment 2026 ऑप्शन पर क्लिक कर Apply Now करें.
- अब रजिस्ट्रेशन करें और फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें. (अगर आपका रजिस्ट्रेशन पहले से हुआ है तो दोबारा करने की जरूरत नहीं है)
- इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
- फाइनल सबमिशन के बाद भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Apply Online SBI Junior Associates (Clerk) Backlog Recruitment 2026
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र पहले से तैयार रखें. आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि SC, ST और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.
ये भी पढ़ें: IBPS Clerk Recruitment 2026: क्लर्क CSA के 11403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें अप्लाई
चयन प्रक्रिया और परीक्षा
SBI Clerk भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains) के आधार पर किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है, जबकि मुख्य परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2026 में कराई जाएगी. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.
ध्यान देने वाली बात
यह भर्ती स्पेशल बैकलॉग ड्राइव के तहत निकाली गई है. नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1538 पदों में सबसे अधिक रिक्तियां आरक्षित वर्गों के लिए हैं. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन में पात्रता, राज्यवार रिक्तियां और अन्य सभी शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ लें.
ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, जानें फीस, एग्जाम सेंटर और अन्य डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










