अच्छे नॉलेज के बावजूद इंटरव्यू में हो जाते हैं रिजेक्ट? जानिए Personality Development के 4 गोल्डन रूल्स

Updated:
विज्ञापन

जॉब कैंडिडेट की सांकेतिक फोटो

Interview Preparation: इंटरव्यू में सिर्फ अच्छी पढ़ाई या डिग्री ही सफलता की गारंटी नहीं होती. कई बार बेहतर नॉलेज होने के बावजूद कैंडिडेट छोटी-छोटी गलतियों की वजह से रिजेक्ट हो जाते हैं. ऐसे में Personality Development से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स आपकी सफलता की संभावना बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

Interview Preparation: किसी भी नौकरी के इंटरव्यू में सिर्फ विषय का ज्ञान ही पर्याप्त नहीं होता. कई बार अच्छी तैयारी करने वाले कैंडिडेट भी इंटरव्यू में सफल नहीं हो पाते. इसकी वजह अक्सर नॉलेज की कमी नहीं, बल्कि कम्युनिकेशन, आत्मविश्वास और व्यवहार से जुड़ी छोटी-छोटी बातें होती हैं.

अगर आप भी जल्द किसी जॉब इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, तो Personality Development के कुछ आसान टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं.

1. फर्स्ट इंप्रेशन रखता है सबसे ज्यादा मायने

इंटरव्यू में आपकी एंट्री से ही इंटरव्यूअर आपके व्यक्तित्व का आकलन करना शुरू कर देता है. इसलिए साफ-सुथरे और प्रोफेशनल कपड़े पहनें. समय से पहले इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें. अंदर जाने के बाद मुस्कुराकर अभिवादन करें और आत्मविश्वास के साथ बैठें.

2. कम्युनिकेशन स्किल पर करें काम

इंटरव्यू में क्या बोलते हैं, इससे ज्यादा जरूरी है कि कैसे बोलते हैं. सवालों का जवाब स्पष्ट और सरल भाषा में दें. बिना जरूरत बहुत लंबा जवाब देने से बचें. अगर किसी सवाल का जवाब नहीं पता है, तो गलत जानकारी देने के बजाय विनम्रता से स्वीकार करना बेहतर होता है.

ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद कैसे बनें कंपनी सेक्रेटरी? जानें सिलेबस, करियर स्कोप और जरूरी डीटेल्स

3. बॉडी लैंग्वेज भी करती है प्रभावित

इंटरव्यू के दौरान आपकी बॉडी लैंग्वेज भी काफी अहम भूमिका निभाती है. बात करते समय आंखों में देखकर जवाब दें. बार-बार मोबाइल देखना, कुर्सी पर हिलते रहना या घबराहट दिखाना अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ता. सीधे बैठें और पूरे इंटरव्यू के दौरान पॉजिटिव एटीट्यूड बनाए रखें.

4. कंपनी की जानकारी लेकर जाएं

इंटरव्यू में जाने से पहले संबंधित कंपनी और पद के बारे में जरूर पढ़ लें. कंपनी क्या काम करती है, उसकी सेवाएं क्या हैं और जिस पद के लिए आवेदन किया है, उसकी जिम्मेदारियां क्या होंगी, इसकी जानकारी होना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है.

साथ ही इंटरव्यू खत्म होने पर धन्यवाद कहना और विनम्र व्यवहार बनाए रखना भी अच्छी प्रोफेशनल इमेज बनाता है. ये हमेशा याद रखें, इंटरव्यू में चयन केवल नॉलेज के आधार पर नहीं होता. आपका व्यवहार, आत्मविश्वास, कम्युनिकेशन स्किल और प्रोफेशनल एटीट्यूड भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है. अगर आप इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देंगे, तो इंटरव्यू में सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: Campus Placement के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स, पहली ही कोशिश में मिलेगा लाखों का पैकेज


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola