बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, जानें फीस, एग्जाम सेंटर और अन्य डिटेल्स
फाॅर्म भरने का AI जनरेटेड फोटो
BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 206 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. कैंडिडेट 6 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आवेदन प्रक्रिया, फीस, एग्जाम सेंटर, पे-स्केल और अन्य जरूरी जानकारी डिटेल से दी गई है.
BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह नोटिफिकेशन BOB की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जारी किया गया है. बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए यह एक अच्छा अवसर है. आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी जानकारी.
Application Process: कब शुरू होगा एप्लिकेशन प्रोसेस?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस आज, 6 अगस्त 2026 को शुरू हो चुका है. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2026 तक है. इसी दिन तक कैंडिडेट्स एप्लिकेशन फीस जमा कर सकते हैं. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा. इसके अलावा परीक्षा की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है.
BOB SO Recruitment 2026 Official Notification Check Here
Exam Fee: कितना है एग्जाम फीस?
BOB की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Gen, OBC या EWS कैटेगरी के लिए एग्जाम फीस 850 रुपए है. वहीं SC, ST या PH कैटेगरी के लिए यह फीस 175 रुपए है. फीमेल कैंडिडेट्स के लिए भी फीस 175 रुपए है. एग्जाम फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: 113 साल पूरे होने पर बैंक ऑफ बड़ौदा का संदेश, किसानों और ग्राहकों के लिए गिनाईं योजनाएं
Exam Centres: कहां कहां होगी परीक्षा?
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से आयोजित ऑनलाइन परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी. इनमें अहमदाबाद-गांधीनगर, चंडीगढ़-मोहाली, हमीरपुर, लखनऊ, रायपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, एमएमआर, विशाखापत्तनम, बरेली, देहरादून, जयपुर, नागपुर, वडोदरा, दिल्ली एनसीआर, जालंधर, पणजी (गोवा), भोपाल, एर्नाकुलम, जम्मू, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और पुणे शामिल हैं.

Total Posts: किनते पोस्ट पर वैकेंसी?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 206 पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली गई है. बैंक अपनी जरूरत के हिसाब से खाली जगहों की संख्या में बदलाव कर सकता है. यह वैकेंसी कई अलग अलग पोस्ट के लिए निकाली गई है.
ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी बैंक में वैकेंसी, कहीं छूट न जाए मौका, जल्दी करें आवेदन
Note: नीचे अलग अलग वैकेंसी के अनुसार कैंडिडेट का पेय स्केल दिया हुआ है.

वैकेंसी को लेकर अधिक जानारी आप BOB की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर विजिट करके देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










