नवादा: बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया 119वां स्थापना दिवस; मगही भाषा के विकास के लिए पारस सिंह सम्मानित
बैंक की स्थापना दिवस पर मौजूद अतिथि व बैंक के अधिकारी, कर्मी | Prabhat Khabar Network
नवादा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपना 119वां स्थापना दिवस भव्यता से मनाया. इस अवसर पर बैंक ने अपने वरिष्ठ ग्राहकों और मगही भाषा के विकास में योगदान देने वाले पारस सिंह को सम्मानित किया. बैंक ने अपने ग्लोबल बिजनेस के आंकड़े भी साझा किए.
Nawada News: नवादा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में 119वां स्थापना दिवस समारोह वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पंकज कुमार के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ ग्राहकों और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया.
30,78,366 करोड़ के ग्लोबल बिजनेस के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक
शाखा प्रबंधक ने बैंक के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्थापक महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ द्वारा शुरू किया गया यह बैंक आज देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना चुका है. वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा ₹30,78,366 करोड़ के कुल ग्लोबल बिजनेस के साथ भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक बन गया है.
मगही भाषा के विकास में योगदान के लिए सम्मान
स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दर्जनों वरिष्ठ ग्राहकों को सम्मानित किया गया. इसी क्रम में मगही भाषा के प्रचार-प्रसार और विकास में विशेष योगदान देने के लिए पारस सिंह को शॉल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बैंक हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान देता है.
केक काटकर और माला पहनाकर मनाया गया जन्मोत्सव
कार्यक्रम के दौरान बैंक के संस्थापक महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए तथा केक काटकर बैंक का जन्मदिन मनाया गया.
इस मौके पर धीरज कुमार, अशोक कुमार चक्रवर्ती, शशिकांत कुमार, अमरेश चंद्र प्रसाद, नीरज सुमन, प्रभात कुमार, निधि चंद्रा, सुशील कुमार, रामप्रवेश कुमार, संतोष कुमार सहित बैंक के कई अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य ग्राहक उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए