नवादा के गोविंदपुर में 160 लीटर विदेशी शराब बरामद, पीछा करने पर पलटा पिकअप, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर पलटा हुआ पिकअप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोविंदपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 लीटर विदेशी शराब से लदा पिकअप वाहन जब्त किया है. पीछा करने के दौरान वाहन पलटने से चालक मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

गोविंदपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 160 लीटर विदेशी शराब से लदे पिकअप वाहन को जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक पिकअप लेकर तेजी से भागने लगा. टीम ने पीछा किया तो हरना बेला के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा.

विज्ञापन

जब्त शराब में केन बियर भी शामिल है. उत्पाद विभाग की टीम ने शराब समेत पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

झारखंड से शराब लाने की मिली थी सूचना

उत्पाद विभाग के एएसआई दिलीप कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक पिकअप वाहन में विदेशी शराब की खेप बिहार लायी जा रही है. सूचना के आधार पर टीम ने शराब लदे वाहन को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया.

सड़क पर पलटा हुआ पिकअप | Prabhat Khabar Network

इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने गोविंदपुर चेक पोस्ट के पास वाहनों की निगरानी शुरू की. इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भागने लगा.

पीछा करने पर हरना बेला के पास पलटा वाहन

पिकअप चालक के भागने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन का पीछा करना शुरू किया. टीम से बचकर भागने के दौरान हरना बेला के समीप पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया.

सड़क पर पलटा हुआ पिकअप | Prabhat Khabar Network
सड़क पर पलटा हुआ पिकअप

वाहन के पलटते ही चालक को मौका मिल गया और वह मौके से फरार हो गया. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया.

तलाशी में मिली 160 लीटर विदेशी शराब

वाहन को कब्जे में लेने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उसकी तलाशी ली. जांच और शराब की गिनती के दौरान पिकअप से कुल 160 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. बरामद शराब में केन बियर भी शामिल है.

उत्पाद विभाग ने शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. अब फरार चालक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. विभाग की ओर से शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाये जाने की बात कही गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन