नवादा में पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ महायज्ञ, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

Updated:
विज्ञापन

यज्ञ में शामिल श्रद्धालु

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ओड़ो गांव के ब्राह्मण टोला में 50वां श्री गणेश पूजनोत्सव सात दिवसीय महायज्ञ के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर भव्य भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

Shri Ganesh Pujan: नारदीगंज प्रखंड के ओड़ो गांव स्थित ब्राह्मण टोला में आयोजित 50वें श्री गणेश पूजनोत्सव के अवसर पर सात दिवसीय महायज्ञ शनिवार को धार्मिक अनुष्ठानों एवं भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया. श्री गणेश युवा सेवा संस्थान सह श्री गणेश कला परिषद, ओड़ो के तत्वावधान में आयोजित इस स्वर्ण जयंती समारोह के अंतिम दिन पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया.

विज्ञापन

वाराणसी से पधारे मुख्य यज्ञाचार्य अमृत पांडेय एवं उनके सात सहयोगी आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पूरे विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कराया. महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज के इलाकों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. जय गणपति बप्पा मोरया और गणेश बाबा की जय के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा.

अनुष्ठान में मुख्य यजमान अमरेश कुमार मिश्र (पप्पू), धनंजय कुमार, जैनेन्द्र मिश्र, गिरीन्द्र मिश्रा, राजीव रंजन पांडेय के अलावा अधिवक्ता राघवेन्द्र कुमार मिश्र, संस्थान के अध्यक्ष अम्बुज मिश्र, सचिव जितेन्द्र मिश्र, अमित मिश्रा, विनय कुमार मिश्र और दिनकर मिश्र समेत कई ग्रामीणों ने मुख्य भूमिका निभाई और पूरी श्रद्धा के साथ आहूतियां समर्पित कीं. महायज्ञ के अंतिम दिन की रात्रि सांस्कृतिक व आध्यात्मिक समागम के नाम रही.


मध्य प्रदेश से पधारीं प्रख्यात कथावाचिका पूजा गोस्वामी ने संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम सत्र में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्र और लीलाओं का अत्यंत रसपान कराया. इसके पश्चात आयोजित रात्रि जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया. मौके पर अंजनी कुमार मिश्र, नलिन विलोचन मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार मिश्र, पंकज कुमार, दिग्विजय मिश्र, रणविजय मिश्र, संजय मिश्रा, प्रशांत तिवारी, पिंटू पांडेय, चुनचुन कुमार, अर्जुन यादव और राजकुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन