प्रिंस हत्याकांड में 11 आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Updated:
विज्ञापन

कैप्शन :-जांच करते

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिरदला थाना क्षेत्र के प्रिंस हत्याकांड में 11 फरार आरोपियों ने पुलिस की बढ़ती दबिश के चलते नवादा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. इसके बाद संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

विज्ञापन

Prince Murder Case: सिरदला थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को हुए प्रिंस कुमार हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच मामले में फरार चल रहे 11 आरोपितों ने दो दिनों के अंदर नवादा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. शुक्रवार को पांच और शनिवार को छह आरोपितों ने कोर्ट में सरेंडर किया. इसके बाद सिरदला और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है.

विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

शनिवार को अकौना और सिरदला पंचायत के संवेदनशील चौक-चौराहों पर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी. सिरदला थाना पुलिस के अलावा जिले के विभिन्न थानों से भी पुलिस बल को बुलाया गया था. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वज्र वाहन की तैनाती भी की गयी.

पुलिस टीम ने प्रमुख सड़कों पर वाहनों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी. गया-रजौली एसएच-70 पर रजौली से सिरदला प्रखंड के मुड़ली बाजार तक पुलिस की विशेष निगरानी रही. वहीं, सिरदला-हिसुआ मुख्य सड़क पर भी कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा.

पूरे दिन होती रही गश्त

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम ने पूरे दिन संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की. प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बनी रही. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है.

कैप्शन :-जांच करते  | Prabhat Khabar Network

शनिवार को छह आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण

थाना कांड संख्या 251/26 में शनिवार को छह आरोपितों ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शत्रुंजय कुशवाहा के समक्ष आत्मसमर्पण किया. इनमें नाथे उर्फ नाथे राजवंशी, सुखदेव राजवंशी, उमेश कुमार उर्फ टुनटुन कुमार, सकलदेव राजवंशी, विक्की उर्फ विकास कुमार और दयानंद राजवंशी शामिल हैं.

इससे पहले शुक्रवार को अनुज राजवंशी, राजबली राजवंशी, चंदन राजवंशी, संतोष राजवंशी उर्फ अमन कुमार और रंगीला राजवंशी उर्फ रंगीला कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. इस तरह दो दिनों में कुल 11 आरोपित कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं.

फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस की ओर से मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस टीम आरोपितों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई में लगी है. वहीं, घटना के बाद संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की निगरानी लगातार जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन