कोई 8वीं पास, ताे किसी के पास है इंजीनियरिंग या UPSC की डिग्री, जानें कितने पढ़े लिखे हैं देश के बाबा

Updated:
विज्ञापन

सभी फेमस बाबाओं की फोटो (Image- AI and Social Sites)

Baba Education Qualification: भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक जैसे प्रेमानंद जी महाराज, धीरेंद्र कुमार शास्त्री, जया किशोरी, अनिरुद्धाचार्य जी महाराज और गौर गाेपाल दास आज करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं. इस आर्टिकल में जानिए इन सभी के बारे में.

विज्ञापन

Baba Education Qualification: आज के सोशल मीडिया वर्ल्ड में हर दिन कोई न कोई नया चेहरा वायरल होता है. हालांकि कुछ लोग अपनी अलग सोच और अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. ऐसे में यहां हम खासतौर पर कुछ फेमस बाबा के बारे में बारे में जानेंगे. इनके वीडियो और मोटिवेशनल विचार फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब स्क्राॅल करते समय आपके फीड में जरूर आए होगें. उनके ज्ञान और बोलने के अंदाज से लोग काफी प्रभावित होते हैं. हालांकि आज हम इन फेमस बाबाओं की पढ़ाई लिखाई के बारे में जानेंगे.

Famous Baba: ये हैं कुछ फेमस बाबा के नाम

  • प्रेमानंद जी महाराज
  • धीरेंद्र कुमार शास्त्री
  • जया किशोरी
  • अनिरुद्धाचार्य जी महाराज
  • गौर गाेपाल दास

Premanand ji Maharaj Education: जानिए इनके बारे में

आज के समय में प्रेमानंद जी महाराज सबसे लोकप्रिय आध्यात्मिक संतों में से एक हैं. उनके प्रवचन, भक्ति संदेश और जीवन से जुड़ी सीख सोशल मीडिया के माध्यम से करोड़ों लोगों तक पहुंच रही है. starsunfolded.com पर दी गई रिपोर्ट के अनुसार प्रेमानंद जी महाराज 8वीं पास हैं. वह अभी 53 वर्ष के हैं और उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था. उनकी माता का नाम रमा देवी और पिता का नाम शंभू पांडे है.

Image

ये भी पढ़ें: World Tribal Day: झारखंड में उच्च शिक्षा में सबसे तेजी से बढ़ रहा आदिवासी बेटियों का नामांकन

Dhirendra Kumar Shashtri Education: जानिए कितने पढ़े लिखे हैं बागेश्वर बाबा

धीरेंद्र कुमार शास्त्री को कई अलग अलग नामों, जैसे बागेश्वर धाम सरकार, बागेश्वर बाबा और बागेश्वर धार महाराज के नाम से बुलाया जाता है. उनकी उम्र अभी 28 वर्ष है और वह 12वीं पास हैं. वह मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले हैं.

Image

Jaya Kishori: जानिए इनके बारे में

आज के समय में जया किशोरी एक बहुत फेमस चेहरा हैं. जया किशोरी काफी लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर और भजन गायिकाओं में से एक हैं. जया किशोरी लगभग 29 वर्ष की हैं. अगर हम उनके एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें, तो वह BCom तक की पढ़ाई की हुई हैं. उनका होमटाउन पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है और वह यहीं से पढ़ाई की हैं. उनका नाम जया शर्मा है, मगर भक्ति की दुनिया में वह किशोरी जी के नाम से फेमस हैं.

Image

ये भी पढ़ें: स्मार्ट क्लास वाले स्कूलों में इंटरनेट अनिवार्य, शिक्षा परियोजना परिषद ने जारी किया निर्देश

Aniruddhacharya ji Maharaj Education: जानिए कौन हैं यह?

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज सोशल मीडिया पर पर काफी फेमस हैं. उनके हास्य शैली की वजह से कई बार उनपर सोशल मीडिया पर मीम्स भी बने हैं. हालांकि अगर हम इनके एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें, तो वह भागवत आचार्य का कोर्स किए हुए हैं. वह 35 वर्ष के हैं और उनका जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ है. उनका रियल नाम अनिरुद्ध तिवारी है.

Image

Gaur Gopal Das Education: जानिए इनके बारे में

गौर गोपाल दास काफी फेमस मोटिवेशनल स्पीकर और लाइफ कोच हैं. वह ISKCON से जुड़े हुए है. वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए हुए हैं. उनका होम टाउन पूणे है और उन्होंने वहीं सी पढ़ाई की है. उनकी एक बहन भी हैं. गौर गोपाल दास 49 वर्ष के हैं और राधानाथ स्वामी को वह अपना गुरू मानते हैं.

Image

ये भी पढ़ें: कैमूर के सरकारी और निजी स्कूलों में 15 अगस्त से बच्चों की होगी स्क्रीनिंग, विशेष जरूरत वाले विद्यार्थियों की होगी पहचान


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola