NLU Delhi में एडमिशन प्रोसेस शुरू, जानें आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी डेट्स

Updated:
विज्ञापन

NLU Delhi Student (Representational image)

AILET 2027: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (NLU Delhi) ने सेशन 2027-28 में एडमिशन के लिए AILET 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. BA LLB और LLM में एडमिशन के लिए कैंडिडेट 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

AILET 2027: देश की प्रमुख लॉ यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई करने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (NLU Delhi) ने सेशन 2027-28 में एडमिशन के लिए AILET 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

इस एंट्रेंस एग्जाम के जरिए NLU Delhi के BA LLB (Hons) और LLM प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाएगा. इच्छुक कैंडिडेट 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. AILET 2027 की परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

BA LLB और LLM में मिलेगा एडमिशन

  • BA LLB (Hons) में एडमिशन के लिए 12वीं पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं. इसमें सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए कम से कम 45% अंक जरूरी हैं. OBC कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम 42% और SC-ST कैंडिडेट्स के लिए 40% अंक निर्धारित हैं. 2027 में 12वीं की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट भी AILET 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • वहीं LLM में एडमिशन के लिए कैंडिडेट के पास LLB या इसके बराबर की लॉ डिग्री होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 50% और SC-ST तथा Persons with Disabilities कैंडिडेट्स के लिए 45% अंक जरूरी हैं. अंतिम वर्ष की LLB परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल से क्या बदलेगा, जानें 5 नियम

Image

AILET 2027 के लिए कैसे करें आवेदन?

  • AILET 2027 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले NLU Delhi के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं.
  • इसके बाद "Click Here to Register For AILET 2027" के लिंक पर क्लिक करें और अपना Registration पूरा करें. इसके लिए Valid email ID और Mobile number की जरूरत होगी.
  • Registration के बाद Login करके Online Application Form में मांगी गई Personal और Educational details भरें.
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स को निर्धारित Format में Upload करें.
  • अब अपनी कैटेगरी के अनुसार Application Fee का Online Payment करें.
  • फीस जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म को दोबारा चेक कर लें.
  • सभी जानकारी सही होने पर फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और confirmation page को download करके सुरक्षित रख लें.
Image

आवेदन फीस 

कैटेगरीआवेदन फीसआवेदन की अंतिम तारीखएडमिशन
All Candidates₹3,00010 नवंबर 2026AILET मेरिट
SC-ST और PwD₹1,00010 नवंबर 2026AILET मेरिट
BPL SC-ST And Female Candidatesफीस में छूट10 नवंबर 2026AILET मेरिट
Foreign Nationals, OCI, PIO30 अप्रैल 2027डायरेक्ट मेरिट

AILET 2027 के लिए सभी कैंडिडेट्स को 3,000 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. SC-ST और Persons with Disabilities (PwD) कैंडिडेट्स के लिए फीस 1,000 रुपये रखी गई है. इसके अलावा BPL श्रेणी की SC-ST और महिला कैंडिडेट्स को ऑनलाइन आवेदन फीस से छूट दी गई है.

विदेशी नागरिक और OCI (Overseas Citizen of India), PIO (Person of Indian Origin) कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन की अखिरी तारीख 30 अप्रैल 2027 है. इन कैंडिडेट्स का सेलेक्शन डायरेक्ट मेरिट के आधार पर होता है.

कैंडिडेट आवेदन करने से पहले NLU Delhi की ओर से जारी पूरी Admission Notification जरूर पढ़ लें और Eligibility से जुड़ी शर्तों को ध्यान से देख लें. NLU Delhi का एडमिशन नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते है.

AILET 2027 Admission Notice

इन शहरों में ली जाएगी परीक्षा

AILET 2027 के लिए देश के कई शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. इनमें दिल्ली, पटना, कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, मुंबई, पुणे, रांची, वाराणसी, गुवाहाटी और चंडीगढ़ समेत कुल 33 शहर शामिल हैं. हालांकि, किसी शहर में कैंडिडेट्स की संख्या 200 से कम रहने पर वहां परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा. ऐसी स्थिति में कैंडिडेट को उसकी दूसरी या तीसरी पसंद के परीक्षा शहर में केंद्र दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: DU BTech स्पॉट एडमिशन राउंड-1 का संशोधित शेड्यूल जारी, इस तारीख तक पूरी करें एडमिशन प्रक्रिया


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola