अगर स्कूल की असेंबली में न्यूज रीडिंग का मिला है मौका, तो पहले जान लें ये जरूरी टिप्स

Updated:
विज्ञापन

असेंबली में न्यूज पढ़ती स्टूडेंट की AI जनरेटेड फोटो

School Assembly News: स्कूल असेंबली में न्यूज पढ़ना छात्रों के विकास, जनरल नॉलेज और पब्लिक स्पीकिंग स्किल को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है. इस आर्टिकल में जानिए स्कूल असेंबली न्यूज क्या होता है, इसके फायदे, सही तैयारी, न्यूज पढ़ने का तरीका, बॉडी लैंग्वेज और वे जरूरी गलतियां जिनसे हर छात्र को बचना चाहिए.

विज्ञापन

School Assembly News: स्कूल असेंबली केवल प्रार्थना या राष्ट्रगान तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह छात्रों के पर्सनालिटी डेवलपमेंट का एक महत्वपूर्ण मंच भी है. असेंबली के दौरान न्यूज पढ़ना छात्रों को देश-दुनिया की ताजा घटनाओं से जोड़ता है. इसके अलावा उनका जनरल नाॅलेज भी मजबूत होता है. यही कारण है कि आजकल लगभग हर स्कूल में रोज या सप्ताह में एक दिन बच्चों से न्यूज रीडिंग कराई जाती है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

School Assembly News क्या होती है?

School Assembly News का मतलब है, जहां छात्र स्कूल में सुबह की असेंबली के दौरान नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, साइंस, एजुकेशन, बिजनेस, मौसम और लोकल लेवल की प्रमुख खबरों को स्टूडेंट्स और शिक्षकों के सामने पढ़ते हैं. इसका उद्देश्य छात्रों को रोजाना, जो देश दुनिया में चल रही है, उससे अवेयर कराना है. यह उनकी नाॅलेज और काॅम्युिनकेशन स्किल को बेहतर बनाता है.

News Reading Important in Assemby: जानिए क्यों है जरूरी?

  • देश और दुनिया की ताजा जानकारी मिलती है.
  • सामान्य ज्ञान (GK) मजबूत होता है.
  • स्टेज पर बोलने का डर कम होता है.
  • कॉन्फिडेंस बढ़ता है.
  • उच्चारण और लैंग्वेज में सुधार होता है.
  • लीडरशिप और पब्लिक स्पीकिंग स्किल विकसित होती है.

ये भी पढ़ें: स्कूल असेंबली के लिए देखें 2 जुलाई की बड़ी खबरें, 5 मिनट में हो जाएगा याद 

Prepare Before Reading: पहले कर लें यह तैयारी

असेंबली में सिर्फ न्यूज पढ़ना ही काफी नहीं होता है, इसके साथ यह भी बहुत जरूरी है कि आप उसको सबके सामने किस तरह से प्रजेंट कर रहे हैं. इसके अलावा आपको यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि न्यूज ऑथेंटिक सोर्स से होना बहुत जरूरी है. असेंबली में बोलने से पहले स्टूडेंट को खबरें खुद अच्छी तरह से पढ़ लेनी चाहिए. आपको बहुत ज्यादा तेज या बहुत धीरे न्यूज नहीं पढ़ना है, स्पीड बैलेंस करके बोलें और बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक जरूर लें.

Image

How to Start Reading: कैसे करें शुरूआत?

शुरुआत सभी को नमस्कार या सुप्रभात कहकर करें. आंखें हमेशा केवल कागज पर न रखें, बीच-बीच में सामने भी देखें. इसके अलावा न्यूज पढ़ने के लिए साफ और स्पष्ट शब्दों का प्रयोग करें. इस दौरान अपने चेहरे पर हल्की मुस्कान रखें. अंत में सभी का धन्यवाद जरूर करें.

ये भी पढ़ें: स्कूल में सबसे अपडेटेड बनना है? पढ़ें 4 जुलाई की खबरें

Avoid Mistakes: कौन सी गलतियां नहीं करें?

  • बिना तैयारी के स्टेज पर न जाएं.
  • बहुत तेज या बहुत धीमी गति से न पढ़ें.
  • गलत खबरें न पढ़ें.
  • कठिन शब्दों का गलत उच्चारण न करें.
  • बार-बार "उम्म..." या "मतलब..." जैसे शब्दों का प्रयोग न करें.

Proper Body Language: बॉडी लैंग्वेज होनी चाहिए सही

समाचार पढ़ते समय केवल आपकी आवाज ही नहीं, बल्कि आपकी बॉडी लैंग्वेज भी प्रजेंटेबल होनी चाहिए. न्यूज पढ़ने के दौरान सीधे खड़े रहें, कंधे झुकाकर न खड़े हों. हाथों की मूवमेंट जरूरत से ज्यादा नहीं करें. सबसे जरूरी आपको अपने चेहरे पर काॅन्फिडेस रखना चाहिए.


ये भी पढ़ें: Today School Assembly News: देश-दुनिया की खबरें देखें यहां, 5 मिनट में हो जाएगा याद


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola