Today School Assembly News: बोर्ड परीक्षा से लेकर क्रिकेट तक, जानिए देश-विदेश की बड़ी खबरें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Feb 2026 7:21 AM
Today School Assembly News
Today School Assembly News: Today School Assembly News: आज यानी कि 17 फरवरी को देश विदेश में कई ऐसी बड़ी घटनाएं हुई हैं, जो स्कूल असेंबली में सुनाने के लिए आपके काम आ सकती हैं. जानते हैं देश विदेश की बड़ी खबरें.
Today School Assembly News: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उनकी सामान्य ज्ञान की नींव को मजबूत करना होता है. आइए, आज की यानी कि 17 फरवरी 2026 की देश विदेश की बड़ी खबरें देखते हैं.
Today School Assembly News Headlines : देश की बड़ी खबरें
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू
CBSE बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा आज से शुरू हो जाएगी. बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स को All the Best कहा.
जेईई का रिजल्ट जारी, श्रेयस मिश्रा ने किया टॉप
बीते रोज जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी हुआ है. जेईई परीक्षा में टॉप 10 में एक भी लड़की नहीं रही. वहीं श्रेयस मिश्रा ने टॉप किया है.
PM मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों समेत दुनिया के कई दिग्गज शामिल हुए.
Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें
राशिद खान ने रचा इतिहास
अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर Rashid Khan ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वह इस फॉर्मेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह खास उपलब्धि टी20 वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल की. इस रिकॉर्ड के साथ राशिद ने Dwayne Bravo को पीछे छोड़ दिया है.
ICC T20 World Cup के बाद पाकिस्तान टीम की बेइज्जती
ICC T20 World Cup में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के बाद मैदान पर अजीब स्थिति देखने को मिली. मैच में हार के बाद पाकिस्तानी टीम की किरकिरी हो गई. जीत दर्ज करने के बावजूद India national cricket team के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने की पहल नहीं की. मैदान पर Shaheen Afridi और Usman Tariq खड़े रह गए, लेकिन किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने आगे बढ़कर उनसे हाथ नहीं मिलाया.
Today School Assembly News Headlines: विदेश की बड़ी खबरें
गाजा के लिए ट्रंप का पीस प्लान
Donald Trump ने गाजा की स्थिति को बदलने के लिए एक नया ‘पावर प्लान’ तैयार किया है. ‘बोर्ड ऑफ पीस’ पहल के तहत करीब 5 अरब डॉलर के फंड और हजारों सैनिकों की तैनाती का प्रस्ताव रखा गया है. हालांकि इस मिशन को लेकर दुनिया के कई प्रभावशाली देशों ने फिलहाल दूरी बनाए रखी है.
यह भी पढ़ें- School Assembly News Headlines: देश दुनिया की बड़ी खबरें यहां देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










