SSC CHSL CGL GK Questions 2026: ये 15 सवाल कर लें तैयार, परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ऐसे प्रश्न

Updated:
विज्ञापन

बुक की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

SSC CHSL CGL GK Questions 2026: परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए यहां टॉप 15 महत्वपूर्ण GK प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं. इन सवालों के जरिए हिस्ट्री, जनरल नाॅलेज और करंट अफेयर्स से जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिक्स का रिवीजन करें और अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं.

विज्ञापन

SSC CHSL CGL GK Questions 2026: अगर आप SSC CGL या CHSL 2026 परीक्षा में जनरल नाॅलेज सेक्शन को लेकर चिंतित हैं, तो यह आर्टिकल जरूर देखें. परीक्षा में हिस्ट्री, ज्योग्राफी, जनरल नाॅलेज, करंट अफेयर्स और महत्वपूर्ण नेशनल और इंटरनेशनल घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको टॉप 15 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके सही उत्तर बनाएंगे. यह प्रश्न अपके परीक्षा की तैयारी लिए काफी मददगार हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SSC CHSL 2026 GK के ये 20 सवाल जरूर पढ़ लें, परीक्षा में आ सकते हैं ऐसे ही प्रश्न

Top 15 GK Questions 2026: देखें जनरल नॉलेज से जुड़े टॉप 15 प्रश्न और उनके उत्तर

सवाल: भारत में 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' किस घटना की स्मृति में मनाया जाता है?

जवाब: रमन प्रभाव की खोज

सवाल: भारत में सबसे अधिक ज्वार-भाटा किस प्रकार के तटीय क्षेत्र में दिखाई देता है?

जवाब: खंभात की खाड़ी

सवाल: कावेरी नदी का ओरिजिन किस राज्य में होता है?

जवाब: कर्नाटक

सवाल: भारत में 'कोयले की राजधानी' के नाम से कौन-सा शहर प्रसिद्ध है?

जवाब: धनबाद

सवाल: लाल मिट्टी का लाल रंग मुख्यतः किस तत्व के कारण होता है?

जवाब: लौह

Image

सवाल: भारत में किसी राज्य की विधान परिषद का गठन या समाप्ति कौन कर सकता है?

जवाब: संसद

सवाल: पर्यावरण संरक्षण के कारण चर्चा में रहा ‘बुचारा बांध’ किस राज्य में स्थित है?

जवाब: राजस्थान

सवाल: किस राज्य ने परिवारों को प्रतिवर्ष तीन मुफ्त एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर प्रदान करने के लिए 'अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना' की घोषणा की?

जवाब: तमिलनाडु

सवाल: 21वीं सदी में टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?

जवाब: सारांश जैन

सवाल: पृथ्वी पर अब तक के जीवन का सबसे पुराना प्रमाण किस देश में खोजा गया है?

जवाब: भारत

सवाल: 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?

जवाब: नई दिल्ली

सवाल: हाल ही में ड्राइवर्स में थकान और झपकी का पता लगाने वाली AI-संचालित स्मार्ट ड्राइवर सीट ‘इंटेलीसीट’ किस संस्थान द्वारा विकसित की गई है?

जवाब: IIT मद्रास

Image

सवाल: सुप्रीम कोर्ट ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा के लिए अनिवार्य वकालत अनुभव की अवधि घटाकर कितने वर्ष कर दी है?

जवाब: 1 वर्ष

सवाल: किस राज्य सरकार ने 500 एकड़ में ‘जापान सिटी’ विकसित करने की योजना की घोषणा की है?

जवाब: उत्तर प्रदेश

सवाल: कावेरी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी किस राज्य में स्थित है?

जवाब: कर्नाटक

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan GK Quiz: रक्षाबंधन से जुड़े ये 20 रोचक सवाल-जवाब, क्या आप दे पाएंगे सही जवाब?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola