“MBA वालों की वैल्यू नहीं”, IIT दिल्ली के कॉन्वोकेशन में ऐसा क्या हुआ कि भड़क गया युवक

Updated:
विज्ञापन

बैक ग्राउंड- IIT Delhi दीक्षांत समारोह, गोल घेरे में- शौर्य गुप्ता (PC- इंस्टाग्राम)

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली से MBA की पढ़ाई करने वाले युवक शौर्य गुप्ता ने रील बनाकर बताया कि संस्थान के दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स के साथ भेदभाव किया गया. उन्होंने कहा कि कम मार्क्स लाने वालों को दूर सेमिनार में बैठाकर टीवी स्क्रीन पर प्रोग्राम दिखाया गया.

विज्ञापन

IIT Delhi Convocation 2026 को लेकर एक छात्र ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं. शौर्य गुप्ता नाम के एक छात्र ने कहा कि IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स के मार्क्स के आधार पर उनसे भेदभाव किया गया. अच्छे मार्क्स वालों को डोगरा हॉल में डिग्री दी गई और कम मार्क्स वालों को दूसरे सेमिनार हॉल में बैठाकर टीवी स्क्रीन के जरिए कार्यक्रम दिखाया गया. उन्होंने ये भी बताया कि सभी छात्रों की तरह उन्होंने भी इस कार्यक्रम के लिए 2500 रुपये जमा किए थे. अपने साथ हुए इस भेदभाव से वे शौर्य नाराज दिखे.

मार्क्स से फर्क नहीं पड़ता तो क्यों किया भेदभाव

शौर्य गुप्ता ने कहा कि जिनके मार्क्स अच्छे हैं उन्हें IIT Delhi डोगरा हॉल जहां कि दूसरे VVIP गेस्ट बैठेंगे, वहां डिग्री दी जाएगी. लेकिन जिनके मार्क्स कम हैं, उन्हें संस्थान के ही दूसरे सेमिनार हॉल में बैठाकर टीवी पर लाइव दिखाया जाएगा और डिग्री दी जाएगी. साथ ही ऐसे स्टूडेंट्स के माता-पिता को दूर मित्तल कॉम्पेलक्स में बैठाया जाएगा.


View on Instagram

इस छात्र ने कहा कि सभी लोग सिर्फ बोलते हैं मार्क्स से फर्क नहीं पड़ता. आप पूरे साल बोलते हैं कि मार्क्स वैल्यू नहीं करता. लेकिन आखिर में तो मार्क्स ही देखा जाता है. इस स्टूडेंट ने कहा कि बारिश में भागदौड़ करके मैंने पूरी फॉर्मेलिटी पूरी की और पैसे खर्च किए.

मेरे माता-पिता दूर बैठकर कार्यक्रम देख रहे थे: IIT स्टूडेंट

आप साफ बोल देते कि जिनके मार्क्स अच्छे हैं वो संस्थान में आकर डिग्री लें और जिनके नहीं हैं वो घर बैठें. शौर्य ने कहा, “मैं बहुत निराश हूं इस कॉन्वोकेशन से. मुझे लगा कि मैं डिग्री लेने जाऊं ही नहीं. माता-पिता और दोस्तों को बुलाने में भी शर्म आए कि मैं टीवी में देखकर डिग्री ले रहा हूं. मेरे माता-पिता दूर किसी सेमिनार में बैठकर कॉन्वोकेशन का प्रोग्राम देख रहे हैं. मैंने 2500 किस बात के दिए हैं. आप BTech वालों को बैठा रहे हो, पीएचडी वालों को बैठा रहे हो, MBA वालों की वैल्यू नहीं है. उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता दूर किसी सेमिनार में बैठकर कॉन्वोकेशन का प्रोग्राम देख रहे हैं। मैंने 2500 किस बात के दिए हैं?”

MBA छात्रों की व्यवस्था पर भी सवाल

छात्र ने आगे आरोप लगाया कि कॉन्वोकेशन में BTech और PhD छात्रों को मुख्य कार्यक्रम में जगह दी जा रही है, जबकि MBA छात्रों के साथ अलग व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि इससे उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि संस्थान में MBA छात्रों को उतनी अहमियत नहीं दी जा रही.

नोट: ये खबर शौर्य गुप्ता की राय के आधार पर बनाई गई है. IIT Delhi की ओर से इस तरह की किसी बात की जानकारी नहीं मिलती. इन आरोपों पर IIT Delhi का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर ही तस्वीर पूरी तरह क्लियर होगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल से क्या बदलेगा, जानें 5 नियम



विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola