रितिका का डबल धमाका, BPSC के बाद UPSC में जलवा, AIR 12 लाकर बनीं CAPF असिस्टेंट कमांडेंट

Updated:
विज्ञापन

BPSC और UPSC CAPF AC क्रैक करने वाली रितिका

Success Story Ritika: मेहनत और धैर्य का नाम है रितिका. बिहार की रहने वाली रितिका ने साबित कर दिया कि अगर हौसला बुलंद हो तो हार भी जीत की सीढ़ी बन जाती है. रितिका ने UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट 2025 परीक्षा में AIR 12 हासिल की है. इससे पहले उन्होंने BPSC 70वीं परीक्षा में भी रैंक 269 लाकर सफलता पाई थी.

विज्ञापन

Success Story Ritika: रितिका ने UPSC CAPF Assistant Commandant 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 12 हासिल की है. इससे पहले उन्होंने BPSC 70वीं परीक्षा में 269वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया था. खास बात यह है कि उन्होंने BPSC को अपने पहले ही प्रयास में क्रैक किया. आइए उनकी जर्नी को करीब से जानते हैं.

Success Story Ritika: कौन हैं रितिका?

रितिका के पिता केंद्रीय सचिवालय में प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं. रितिका परिवार पूरी तरह पढ़ाई के माहौल में रहा है. उनके पिता केंद्रीय सचिवालय में प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं. मां गृहिणी हैं और घर संभालती हैं.

रितिका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से BSc फिजिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई पूरी होते ही उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 3 लड़कियां, देखें लिस्ट

शुरुआती सफर नहीं रहा आसान

रितिका ने साल 2023 और 2024 में UPSC CSE मेन्स परीक्षा दी. दोनों बार वह बहुत कम अंतर से चूक गईं. ये कोई छोटी बात नहीं थी. हर बार उम्मीद जगती, फिर टूट जाती. लेकिन रितिका ने हार मानने की बजाय खुद को दोबारा तैयार किया.


रितिका की फोटो
रितिका की फोटो

रितिका के लाइफ का सबसे मुश्किल पल कौन सा था?

सबसे कठिन समय तब आया जब UPSC CSE मेन्स का रिजल्ट आया और वो असफल रहीं. इस झटके के ठीक दो दिन बाद उन्हें BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा देनी थी. मन निराश था. आत्मविश्वास डगमगा रहा था. फिर भी रितिका ने हिम्मत जुटाई और परीक्षा देने पहुंच गईं.

पहले ही प्रयास में मिली बड़ी सफलता

यहीं से रितिका की किस्मत ने करवट ली. जहां कई कैंडिडेट्स को BPSC क्रैक करने में कई प्रयास लग जाते हैं, वहीं रितिका ने अपने पहले ही अटेम्प्ट में स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर का पद हासिल कर लिया. ये उनके आत्मविश्वास को दोबारा खड़ा करने वाला पल था.


BPSC ऑफिस में रितिका
BPSC ऑफिस में रितिका

CAPF AC में भी दिखाया दम

रितिका ने सिर्फ BPSC तक सीमित नहीं रखा खुद को. उन्होंने साल 2024 और 2025 में CAPF AC की लिखित परीक्षा भी पास की. मई में उन्होंने UPSC CAPF AC का इंटरव्यू भी दिया. अब उन्हें उसके रिजल्ट का इंतजार था.

आखिरकार आया बड़ा नतीजा

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार खुशखबरी आई. रितिका ने UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में AIR 12 हासिल कर ली. BPSC के बाद ये उनकी दूसरी बड़ी उपलब्धि थी. उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई.

ये भी पढ़ें: पहली बार में BPSC फतह, रितिका बनीं टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर, रैंक 269


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola