UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 3 लड़कियां, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

CAPF जवान की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UPSC CAPF AC Final Result 2026: यूपीएससी सेंट्रल पुलिस फोर्स में असिस्टेंट कमांडेट भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. इस बार टॉप 10 में 3 लड़कियां हैं.

विज्ञापन

UPSC CAPF AC Final Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF AC Final Result 2026 जारी कर दिया है. इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है. इस बार टॉप 10 में 3 महिला उम्मीदवारों ने जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट -upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

UPSC CAPF AC Final Result ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध Final Result या What's New सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब UPSC CAPF AC Final Result 2026 के लिंक को खोलें.
  • स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी.
  • PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

UPSC CAPF AC Final Result 2026 Check Here

UPSC CAPF AC Toppers List: देखें टॉपर्स लिस्ट

रैंकउम्मीदवार का नामजेंडर
1SHEERSHOO DEBपुरुष
2ARYAN SHEORANपुरुष
3AKANKSHA VISHWAKARMAमहिला
4ROHANपुरुष
5HARSH SOLANKIपुरुष
6DIPALI PATLEमहिला
7NAVEEN KUMAR SAINIपुरुष
8KASHISH CHAUDHARYमहिला
9ABHISHEK VISHWAKARMAपुरुष
10VIPUL VERMAपुरुष

इस बार जारी मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर शीर्षु देब रहे हैं. दूसरे स्थान पर आर्यन श्योराण और तीसरे स्थान पर आकांक्षा विश्वकर्मा ने जगह बनाई है. टॉप 10 में आकांक्षा विश्वकर्मा, दीपाली पाटले और काशिश चौधरी सहित तीन महिला उम्मीदवार शामिल हैं. इन तीनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है.

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 357 असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें BSF में 24 पद, CRPF में 204 पद, CISF में 92 पद, ITBP में 4 पद और SSB में 33 पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2025 से शुरू हुई थी और 25 मार्च 2025 तक चली थी.

लिखित परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया गया था. इसके बाद 9 अप्रैल 2026 को नामवार रिजल्ट जारी हुआ और अब 7 अगस्त 2026 को फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: UPSC CDS OTA का फाइनल रिजल्ट जारी, upsc.gov.in पर करें चेक



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola