जमुई घटना पर ADG का सख्त रूख, जानें कौन हैं केएस अनुपम

Updated:
विज्ञापन

केएस अनुपम (PC-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

KS Anupam IPS: इन दिनों ADG केएस अनुपम चर्चा में हैं. वे बिहार कैडर की IPS अधिकारी हैं. बिहार में वर्षों से सेवा देने वाली केएस अनुपम का कनेक्शन आंध्र प्रदेश से है. आइए, विस्तार से केएस अनुपम की शिक्षा और करियर के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

KS Anupam IPS: बिहार के जमुई जिले में लड़की से बदसलूकी मामले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) केएस अनुपम का बयान जब से सामने आया है, वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. केएस अनुपम आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं, लेकिन उनका कैडर बिहार है. वे लंबे समय से बिहार पुलिस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

विज्ञापन

कौन हैं KS अनुपम?

केएस अनुपम का पूरा नाम कासे सुहिता अनुपम (Kassey Suhita Anupam) है. वह बिहार कैडर की 1998 बैच की IPS अधिकारी हैं. हालांकि, उनका संबंध आंध्र प्रदेश राज्य से है. वे आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की रहने वाली हैं. वर्तमान में वह बिहार पुलिस में कानून व्यवस्था में एडीजी ADG के पद पर तैनात हैं. उनके पास ADG (CID) का अतिरिक्त प्रभार भी है.

BTech की डिग्री लेने के बाद पुलिस सेवा में आईं  

IPS अनुपम की शुरुआती पढ़ाई उनके होमटाउन से हुई है. स्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने विशाखापट्टनम के गीतम कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा में आने का मन बनाया और UPSC की सीधी भर्ती से उनका चयन पुलिस सेवा के लिए हुआ. 

28 साल की सेवा में कई सम्मान और मेडल मिले

केएस अनुपम इससे पहले भागलपुर जिले में SSP का पद संभाल चुकी हैं. करीब 28 साल की पुलिस सेवा के दौरान उन्हें अलग-अलग सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है. 2008 में वीरता के लिए पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री और 2015 में पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें: जमुई की संस्कृति को UPSC में रैंक 17, बनीं यूपी में IAS

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola